9वां डिजिटल चीन निर्माण शिखर सम्मेलन अप्रैल महीने के अंत में फूचो में होगा
बीजिंग, 24 मार्च (आईएएनएस)। 9वां डिजिटल चीन शिखर सम्मेलन 29 और 30 अप्रैल को फूच्येन प्रांत के फूचो शहर में आयोजित किया जाएगा। इसका विषय है 'डिजिटल प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषी विकास में तेजी लाएं और डिजिटल चीन के निर्माण को और बढ़ावा दें।'
चीनी राष्ट्रीय डेटा प्रशासन के निदेशक लियू लीएहोंग ने मंगलवार को चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
लियू लीएहोंग के अनुसार, इस वर्ष के शिखर सम्मेलन में तीन पहलुओं पर अधिक जोर दिया जाएगा, ये हैं उपलब्धियों का प्रदर्शन करना, प्रौद्योगिकी को जारी करना और एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना।
जानकारी के अनुसार, शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक संवाद और आदान-प्रदान गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, और इसमें डिजिटल चीन नवाचार प्रतियोगिता और लाइव अनुभव क्षेत्र के साथ-साथ 100 से अधिक विशेष कार्यक्रम भी शामिल होंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

