Samachar Nama
×

एअर इंडिया एक्सप्रेस के 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड, फुटेज में देंखे 4 पायलट शामिल; ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में हुई थी 35 मिनट की देरी

एअर इंडिया एक्सप्रेस के 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड, फुटेज में देंखे 4 पायलट शामिल; ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में हुई थी 35 मिनट की देरी

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दुबई-अमृतसर फ्लाइट से जुड़े 8 क्रू मेंबर्स को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में चार पायलट भी शामिल हैं। यह कार्रवाई अनिवार्य पोस्ट-फ्लाइट ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट तय समयसीमा के भीतर नहीं कराने को लेकर की गई है। हालांकि, टेस्ट में सभी 8 क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और उनके शरीर में अल्कोहल नहीं पाया गया।

मामला 2 अगस्त को संचालित दुबई-अमृतसर फ्लाइट से जुड़ा है। फ्लाइट के अमृतसर स्थित श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी क्रू मेंबर्स को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोस्ट-फ्लाइट ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराना था। नियमों के मुताबिक लैंडिंग के दो घंटे के भीतर यह टेस्ट पूरा किया जाना जरूरी था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट के अमृतसर पहुंचने के बाद क्रू मेंबर्स पहले होटल चले गए। इसके बाद वे एयरपोर्ट लौटे और ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराया। टेस्ट लैंडिंग के करीब 2 घंटे 35 मिनट बाद किया गया। यानी निर्धारित दो घंटे की समयसीमा से करीब 35 मिनट की देरी हुई।

टेस्ट में अल्कोहल नहीं मिला

ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में सभी 8 क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसका मतलब है कि जांच के दौरान किसी भी सदस्य के शरीर में अल्कोहल नहीं पाया गया। इसके बावजूद तय समयसीमा के भीतर अनिवार्य जांच पूरी नहीं कराने को विमानन नियमों का उल्लंघन माना गया।

एयरलाइन ने की कार्रवाई

मामले की जानकारी एअर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से एविएशन सेफ्टी रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA को दी गई। इसके बाद सभी 8 क्रू मेंबर्स को ड्यूटी से हटा दिया गया। एयरलाइन ने अब उन्हें तीन महीने के लिए सस्पेंड किया है। इनमें चार पायलट और अन्य क्रू सदस्य शामिल हैं।पोस्ट-फ्लाइट ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट विमानन सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फ्लाइट ड्यूटी पूरी करने के बाद क्रू सदस्यों की अल्कोहल जांच निर्धारित प्रक्रिया और समयसीमा के अनुसार हो। इस मामले में टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद प्रक्रिया का पालन तय समय पर नहीं होने को गंभीरता से लिया गया।

Share this story

Tags