Samachar Nama
×

शाहरुख खान ने 61वें बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ 'किंग' का पहला गाना

शाहरुख खान ने 61वें बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ 'किंग' का पहला गाना
शाहरुख खान ने 61वें बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ 'किंग' का पहला गाना

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज कर दिया गया है। यह एक ऐसा ट्रैक है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ एक्शन और फिल्म की कहानी की एक झलक भी देखने को मिलती है।

गाना 'तू मिल जाए' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसे अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गाया है, जबकि इंटरनेशनल पॉप स्टार एड शीरन ने अंग्रेजी रैप किया है।

'तू मिल जाए' एक जोशीला रोमांटिक डांस ट्रैक है, जो अरिजीत सिंह और एड शीरन को एक साथ लाता है। गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं, कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया की है और इंग्लिश रैप एड शीरन ने खुद लिखा है।

गाने के वीडियो की शुरुआत शाहरुख के डायलॉग से होती है: 'मैं कातिल नहीं, आशिक हूं और निशाना मेरी माशूका। वो आशिक ही क्या जो दिल चीर न दे।' जहां गाने का म्यूजिक काफी नए और फ्रेश एलिमेंट्स के साथ बनाया गया है, वहीं गाने के विजुअल्स 'पठान' के 'बेशर्म रंग' से काफी मिलते-जुलते लग रहे हैं।

'किंग' में उम्दा कलाकारों की टोली देखने को मिलेगी, जिसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी अहम किरदारों में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह फिल्म 'पठान' के बाद डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सिद्धार्थ आनंद के साथ शाहरुख खान का दूसरा कोलैबोरेशन है और यह एक स्टाइलिश, हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर है, जो स्टाइल, करिश्मा और थ्रिल को नए अंदाज में पेश करती है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story