Samachar Nama
×

एसबीआई ने 60 से 65 साल की उम्र वालों के लिए निकाली वैकेंसी, 821 पदों पर भर्ती के लिए 11 जून आवेदन की अंतिम तिथि

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने आईएडी, सीसी और हैदराबाद विभागों में कुल 821 रिक्तियों के लिए संविदा आधार पर समवर्ती लेखा परीक्षक (कंकरेंट ऑडिटर) के पद पर भर्ती के लिए सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एसबीआई ने 60 से 65 साल की उम्र वालों के लिए निकाली वैकेंसी, 821 पदों पर भर्ती के लिए 11 जून आवेदन की अंतिम तिथि

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने आईएडी, सीसी और हैदराबाद विभागों में कुल 821 रिक्तियों के लिए संविदा आधार पर समवर्ती लेखा परीक्षक (कंकरेंट ऑडिटर) के पद पर भर्ती के लिए सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कुछ दिन ही शेष बचे हैं यानी विभाग की तरफ से अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 जून तय की गई है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से जारी रिक्तियों पर चयन हेतु ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बैंक की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 60 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 14 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, यह भर्ती न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम तीन वर्ष की अवधि के लिए होगा।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 45,000 से 80,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, क्लस्टर ऑडिट के लिए प्रति शाखा/प्रति विजिट 2,000 रुपए दिए जाएंगे।

उम्मीदवार ध्यान दें कि इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूचना/कॉल लेटर ईमेल द्वारा भेजा जाएगा या बैंक की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। किसी भी कैंडिडेट को इसकी हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

आवेदकों को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसबीआई की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags