Samachar Nama
×

'5 वर्षों में 50,000 युवा' पहल ने निर्धारित समय से ढाई वर्ष पहले ही अपना लक्ष्य हासिल किया

बीजिंग, 30 मई (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 29 मई को एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में 'चीन-अमेरिका युवाओं के बीच मैत्री की साझा यात्रा' कार्यक्रम में भाग ले रहे दोनों देशों के छात्रों के पत्र का जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि पत्र में जवाब देकर घोषणा की कि नवंबर 2023 में 'पांच वर्षों में 50,000 अमेरिकी युवाओं को चीन में आदान-प्रदान और अध्ययन के लिए आमंत्रित करने' की पहल प्रस्तावित किए जाने के बाद से, 50,000 से अधिक अमेरिकी युवा चीन का दौरा कर चुके हैं, जिससे निर्धारित लक्ष्य ढाई वर्ष पहले ही हासिल हो गया है। इन आदान-प्रदानों के माध्यम से, दोनों देशों के युवाओं ने आपसी समझ को गहरा किया है, गहरी दोस्ती कायम की है और दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान में एक नया अध्याय लिखा है।

माओ निंग ने कहा कि जैसा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा, युवा सबसे ऊर्जावान और सपनों से भरपूर हैं। वे विश्व और चीन-अमेरिका संबंधों का भविष्य और आशा हैं। हम चीन और अमेरिका के अधिक से अधिक युवाओं से दोनों देशों के बीच मित्रता की मशाल थामने, एक-दूसरे से सीखने, साथ मिलकर प्रगति करने, प्रशांत क्षेत्र में 'मित्रता के राजदूत' बनने और चीन-अमेरिका संबंधों के स्थिर, स्वस्थ और सतत विकास में नए योगदान देने की आशा करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags