4 साल के अहमद ने दो दिन में तैमूर की पॉपुलेरिटी पर किया कब्जा,अब पाकिस्तानी तैमूर के नाम से हो रहा हिट
बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टार किड तैमुर अली खान को आज कौन नहीं जानता है।लगातार तैमूर की एक झलक पाने के लिए पैपराजी पूरा दिन उनके घर पर पहरा देकर रखते है।इसी कारण हर रोज तैमूर का कोई ना कोई लुक सोशल मीडिया पर वायरल होता है अब लीजिए हाल ही मे तैमूर की पॉपुलेरिटी को चैलेंज करने के लिए एक चार साल का बच्चा सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है।
जी हां इस समय गोल-मटोल से इस बच्चे के वीडियो पल भर में वायरल हो जाते हैं और लाखों लोग इसे पसंद करते हैं।आपको बता दें ये बच्चा पाकिस्तानी है और इसका नाम अहमद शाह है। सिर्फ इतना ही नहीं बताना चाहेगे भारत में ये बच्चा पाकिस्तानी तैमूर के नाम से भी फेमस हो गया है।
वही बता दें कि सैफ करीना के स्टार किड् तैमूर की उम्र 2 साल है वहीं अहमद 4 साल का है। इस उम्र में ही अहमद की 30-40 सेकंड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।अब लगातार सोशल मीडिया पर अहमद का एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।इतना ही नहीं अब भारत में भी अहमद की फैन फॉलोइंग कम नहीं है।लोग तैमूर से ज्यादा अहमद को सर्च कर रहे है जिससे जाहिर होता है कि दो ही दिन मे अहमद तैमूर को पॉपुलेरटी में कड़ी टक्ककर देने वाले है।

