ऑनलाइन मंगाए चांदी के 4 सिक्के, डिलीवर हुए राखियों के 2 पैकेट: ई-कॉमर्स कंपनी पर 20 हजार का जुर्माना, उपभोक्ता आयोग ने माना सेवा में कमी
ऑनलाइन शॉपिंग में गलत सामान डिलीवर होने के एक मामले में उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स कंपनी को बड़ा झटका दिया है। एक ग्राहक ने कंपनी के प्लेटफॉर्म से चांदी के चार सिक्के ऑर्डर किए थे, लेकिन डिलीवरी में उसे राखियों के दो पैकेट मिले। कंपनी ने बाद में ग्राहक को पैसे वापस कर दिए, लेकिन ग्राहक ने इसे पर्याप्त नहीं माना और उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।मामले की सुनवाई करते हुए आयोग ने कंपनी को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार प्रथाओं का दोषी माना। आयोग ने कंपनी को ग्राहक को मानसिक परेशानी और शारीरिक असुविधा के लिए 20,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।
5,996 रुपये में ऑर्डर किए थे चांदी के चार सिक्के
शिकायत के मुताबिक, ग्राहक ने 10 नवंबर 2023 को 999 शुद्धता वाले 50-50 ग्राम के चार चांदी के सिक्के ऑनलाइन खरीदे थे। इनकी कुल कीमत ऑफर के तहत 5,996 रुपये थी।
ऑर्डर करने के दो दिन बाद पार्सल ग्राहक के पास पहुंचा। उसने डिलीवरी कर्मचारी के सामने ही पैकेट खोला, लेकिन अंदर चांदी के सिक्कों की जगह राखियों के दो पैकेट निकले।
आरोप है कि ग्राहक ने उसी समय डिलीवरी कर्मचारी से सामान वापस लेने या सही उत्पाद देने को कहा, लेकिन कर्मचारी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उसे कस्टमर केयर से संपर्क करने की सलाह दी गई।
कंपनी ने पैसे लौटाए, लेकिन ग्राहक ने आयोग में शिकायत की
ग्राहक की शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने 26 नवंबर 2023 को ऑर्डर की पूरी रकम यानी 5,996 रुपये वापस कर दिए। हालांकि, ग्राहक इससे संतुष्ट नहीं हुआ।
उसका कहना था कि उसने जिस कीमत पर चांदी के सिक्के खरीदे थे, रिफंड मिलने तक चांदी के दाम बढ़ चुके थे। ऐसे में वह उसी रकम में पहले जितनी चांदी दोबारा नहीं खरीद सकता था।
ग्राहक ने तर्क दिया कि कंपनी को केवल पैसे लौटाने के बजाय ऑर्डर किए गए सिक्कों को बदलकर सही सामान देना चाहिए था। इसके बाद उसने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई।
कंपनी ने उठाए फोटो और वीडियो सबूत पर सवाल
सुनवाई के दौरान विक्रेताओं की ओर से दलील दी गई कि ग्राहक को पूरा रिफंड मिल चुका है और डिलीवर किए गए सामान को उसने अपने पास ही रखा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि गलत सामान मिलने के दावे के समर्थन में कोई फोटो या वीडियो सबूत है या नहीं।
हालांकि, आयोग ने पाया कि शिकायतकर्ता ने अपने दावे के समर्थन में कई दस्तावेज पेश किए थे। इनमें पार्सल की पैकेजिंग, राखियों के दो पैकेटों की तस्वीरें, खरीदारी का इनवॉइस और कस्टमर केयर के साथ हुई बातचीत का रिकॉर्ड शामिल था।
नोटिस जारी होने के बावजूद कंपनी की ओर से कोई प्रतिनिधि आयोग के सामने पेश नहीं हुआ। इसके चलते मामले की सुनवाई एकतरफा की गई।
आयोग ने कहा- कंपनी की जिम्मेदारी है सही सामान पहुंचाना
मोनिका श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले में कंपनी को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का दोषी माना। पीठ में सदस्य राजेंद्र धर और रितु गरोडिया भी शामिल थे।
आयोग ने कहा कि ग्राहक ने रिफंड नहीं, बल्कि ऑर्डर किए गए उत्पाद की सही डिलीवरी की अपेक्षा की थी। ई-कॉमर्स कंपनियों की जिम्मेदारी है कि ग्राहकों को वही सामान उपलब्ध कराया जाए, जिसका ऑर्डर लिया गया है।
आयोग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियमों का हवाला देते हुए कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म गलत व्यापार प्रथाओं के लिए अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।
ग्राहक को मिलेगा 20 हजार रुपये का मुआवजा
आयोग ने आदेश दिया कि ई-कॉमर्स कंपनी ग्राहक को मानसिक परेशानी और शारीरिक असुविधा के लिए 20,000 रुपये का मुआवजा दे।
इस फैसले से ऑनलाइन खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं के अधिकारों को लेकर एक अहम संदेश मिलता है। केवल रिफंड कर देना हर मामले में कंपनी की जिम्मेदारी खत्म नहीं करता। ग्राहक को ऑर्डर के मुताबिक सही उत्पाद मिलना भी ई-कॉमर्स सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
ऑनलाइन शॉपिंग में गलत सामान डिलीवर होने के एक मामले में उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स कंपनी को बड़ा झटका दिया है। एक ग्राहक ने कंपनी के प्लेटफॉर्म से चांदी के चार सिक्के ऑर्डर किए थे, लेकिन डिलीवरी में उसे राखियों के दो पैकेट मिले। कंपनी ने बाद में ग्राहक को पैसे वापस कर दिए, लेकिन ग्राहक ने इसे पर्याप्त नहीं माना और उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।
मामले की सुनवाई करते हुए आयोग ने कंपनी को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार प्रथाओं का दोषी माना। आयोग ने कंपनी को ग्राहक को मानसिक परेशानी और शारीरिक असुविधा के लिए 20,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।