Samachar Nama
×

बंगाल से 4 मई को ममता की विदाई तय, जनता टीएमसी गुंडों को बाहर का दिखाएगी रास्ता: शाहनवाज हुसैन

पटना, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से 4 मई को सीएम ममता बनर्जी की विदाई तय है और बंगाल की जनता टीएमसी के गुंडों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है।
बंगाल से 4 मई को ममता की विदाई तय, जनता टीएमसी गुंडों को बाहर का दिखाएगी रास्ता: शाहनवाज हुसैन

पटना, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से 4 मई को सीएम ममता बनर्जी की विदाई तय है और बंगाल की जनता टीएमसी के गुंडों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है।

पटना में शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी को चुनाव के हार का डर सता रहा है। कहावत है, ‘सावन के अंधे को सब कुछ हरा ही हरा नजर आता है।' जो खुद गुंडागर्दी करते हैं, उन्हें हर जगह गुंडे ही नजर आते हैं, लेकिन इस बार टीएमसी के गुंडों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने सम्राट चौधरी के बिहार सीएम बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब बिहार में भाजपा की सरकार, एनडीए की सरकार बन गई है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। यह खुशी की बात है। बिहार के लोग इस बदलाव से बेहद खुश हैं। नीतीश कुमार ने जो काम किया, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। बिहार आज पानी, बिजली, सड़कों और खेती-बाड़ी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुका है।

उन्होंने कहा कि अब बिहार को उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना है। बड़ी संख्या में फैक्टरियां लगनी चाहिए और निवेश आना चाहिए। बिहार की जनता की यही इच्छा है। सम्राट चौधरी ने भी यही बात कही है। हम मिलकर एक विकसित बिहार बनाएंगे। सम्राट का साफ कहना है कि बिहार में अब कोई गुंडागर्दी नहीं चलेगी।

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वे ईर्ष्या और जलन में ऐसे बयान दे रहे हैं। वे लालू यादव के बेटे हैं और मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे, जो पूरा नहीं हो सका, इसलिए उन्हें सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का बहुत दुख है।

शाहनवाज हुसैन ने महिला आरक्षण बिल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति, पूजा और कानून का राज अब सही मायने में स्थापित होगा। महिला आरक्षण के तहत देश की आधी आबादी को न्याय मिलेगा। पूरे देश में खुशी की लहर है। हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटें बढ़ेंगी और 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ संसद व विधानसभाओं में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रतिनिधित्व करेंगी।

इसी बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयास करते हैं।

उन्होंने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव होने वाला है, तो टीएमसी को पता चलेगा कि कौन गुंडा है? कौन घुसपैठियों को बसाने में मदद कर रहा है? उन्होंने पूछा कि वोट के लिए टीएमसी के लोग कितना गिरेंगे।

तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम बोलना है, उन्हें बोलने दीजिए। भाजपा के हमारे नेता सम्राट चौधरी ने कमान अपने हाथों में ले ली है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags