Samachar Nama
×

4 मई के बाद बंगाल को लूटने वालों का चुन-चुनकर होगा हिसाब: रेखा गुप्ता

आसनसोल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान रेखा गुप्ता ने बंगाल की जनता के बढ़ते आत्मविश्वास पर जोर देते हुए कहा कि राज्य की जनता अब भय और आतंक के साए से बाहर निकल रही है।
4 मई के बाद बंगाल को लूटने वालों का चुन-चुनकर होगा हिसाब: रेखा गुप्ता

आसनसोल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान रेखा गुप्ता ने बंगाल की जनता के बढ़ते आत्मविश्वास पर जोर देते हुए कहा कि राज्य की जनता अब भय और आतंक के साए से बाहर निकल रही है।

उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता 15 साल के अत्याचार और कुशासन के बाद अब विकास चाहती है। बंगाल की जनता भय और आतंक से निकल रही है। 15 साल में महिलाओं ने जो अत्याचार सहे, युवाओं ने बेरोजगारी का दंश झेला, पूरा बंगाल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास चाहता है। एक-एक नागरिक ने यह फैसला कर लिया है कि बंगाल में अंधेरा हटेगा और कमल खिलेगा।

उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी और सपा पर महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में साथ न देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने महिलाओं का हमेशा अपमान किया है। मैं स्पष्ट रूप से कह सकती हूं कि आधी आबादी अब अपमान का बदला लेकर रहेगी। महिलाएं मतदान के जरिए विरोध की राजनीति को जवाब देंगी और आने वाले चुनाव में इन दलों को करारा जवाब देंगी।

सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी को अपने नाम की लाज जरूर रखनी चाहिए।

एक्स पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में आयोजित रोड शो में उमड़ा यह जनसैलाब स्पष्ट बता रहा है कि ममता दीदी गईं, टीएमसी की विदाई तय है। याद रखिए, यह चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव बंगाल को सिंडिकेट राज, भ्रष्टाचार, भय, हिंसा और तुष्टिकरण से मुक्त कराने का चुनाव है। यह चुनाव बंगाल की आत्मा बचाने का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का नया युग शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए की सहायता मिलेगी। बेटियों की शिक्षा के लिए 50 हजार रुपए की सहायता मिलेगी। 75 लाख बहनों को लखपति दीदी अभियान से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मिलेगा, कोई हक नहीं छीन पाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलेगा। महिलाओं को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने आगे लिखा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। जिन्होंने बंगाल को लूटा है, जिन्होंने माताओं और बहनों को डराया है, जिन्होंने युवाओं का भविष्य छीना है, उनका चुन-चुन कर हिसाब होगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags