Samachar Nama
×

सीपीपीसीसी का वार्षिक सम्मेलन 4 मार्च की दोपहर के बाद उद्घाटित होगा

बीजिंग, 3 मार्च (आईएएनएस)। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन पर 3 मार्च को एक न्यूज ब्रीफिंग आयोजित हुई। इस पूर्णाधिवेशन के प्रवक्ता ल्यू च्येयी ने देसी-विदेशी मीडिया को इस महासभा की स्थिति से अवगत करवाया। उनके परिचय के अनुसार, चौथा पूर्णाधिवेशन 4 मार्च की दोपहर बाद 3 बजे पेइचिंग में स्थित जन बृहद भवन में उद्घाटित होगा और 11 मार्च की सुबह समाप्त होगा, जो सात दिनों तक चलेगा।

ल्यू ने बताया कि इस महासभा के मुख्य एजेंडा हैं कि सीपीपीसीसी की स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट और प्रस्तावित कार्यों की रिपोर्ट सुनकर उनकी समीक्षा करना, एनपीसी के वार्षिक सम्मेलन में उपस्थित होकर सरकारी कार्य रिपोर्ट सुनना, और आर्थिक व सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा का मसौदा सुनकर उस पर विचार करना, इत्यादि।

संबंधित सवाल के जवाब में ल्यू ने कहा कि पिछले साल बाहरी वातावरण में हवा और लहर तेज रही, लेकिन चीनी अर्थव्यवस्था दबाव के बावजूद नवीन व श्रेष्ठ दिशा में आगे बढ़ी, जिसने मजबूत लचीलापन और जीवंत शक्ति दिखाई। अगर हम पक्का विश्वास के साथ अपने लाभ उठाते हुए चुनौतियों का निपटारा कर, निश्चिय ही स्थिरता से विकसित होने का रुझान बनाए रख सकेंगे और चीनी अर्थव्यवस्था को दीर्घकाल तक आगे बढ़ा सकेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags