Samachar Nama
×

31 जुलाई 2026 पंचांग: सावन के दूसरे दिन पूजा-पाठ से पहले जानें शुभ-अशुभ समय

31 जुलाई 2026 पंचांग: सावन के दूसरे दिन पूजा-पाठ से पहले जानें शुभ-अशुभ समय
31 जुलाई 2026 पंचांग: सावन के दूसरे दिन पूजा-पाठ से पहले जानें शुभ-अशुभ समय

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा, गृह प्रवेश या नए कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग देखकर शुभ मुहूर्त का चयन करने की परंपरा रही है। पंचांग सूर्य, चंद्रमा, तिथि, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति के आधार पर तैयार किया जाता है, जिससे दिनभर के शुभ और अशुभ समय की जानकारी मिलती है।

31 जुलाई 2026, शुक्रवार को सावन माह का दूसरा दिन है। इस दिन कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि रात्रि 10:32 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी। धनिष्ठा नक्षत्र शाम 7:27 बजे तक रहेगा, जबकि सौभाग्य योग रात्रि 11:55 बजे तक प्रभावी रहेगा। पंचांग के अनुसार सौभाग्य योग को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है।

इस दिन सूर्योदय सुबह 5:25 बजे और सूर्यास्त शाम 6:45 बजे होगा। चंद्रोदय शाम 7:56 बजे तथा चंद्रास्त अगले दिन सुबह 6:44 बजे होगा। सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेंगे, जिससे दिन का ज्योतिषीय प्रभाव निर्धारित होगा।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। इस अवधि को पूजा-पाठ, महत्वपूर्ण निर्णय और नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है।

वहीं अशुभ समय में राहुकाल सुबह 10:25 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गुलिक काल सुबह 7:05 बजे से 8:45 बजे तक और यमघण्टकाल दोपहर 3:25 बजे से शाम 5:05 बजे तक रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए और महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है।

इस दिन शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। सावन माह में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के साथ लक्ष्मी पूजन करने से सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली की कामना की जाती है।

इस दिन पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। यदि जाना जरूरी हो, तो दिशाशूल का ध्यान रखते हुए पारंपरिक उपाय अपनाए जा सकते हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Share this story

Tags