Samachar Nama
×

28वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में गोल्डन गोब्लेट पुरस्कारों की घोषणा

बीजिंग, 21 जून (आईएएनएस)। 20 जून की शाम चीन के शांगहाई में आयोजित 28वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित गोल्डन गोब्लेट पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस वर्ष चीनी सिनेमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रमुख सम्मान अपने नाम किए। चीनी फिल्म अटलांटिक रैप्सोडी ने दो बड़े पुरस्कार जीते। इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ छायांकन (सिनेमैटोग्राफी) के लिए गोल्डन गोब्लेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं बेल्जियम की फिल्म इलुमिनादा को जूरी ग्रैंड प्रिक्स प्रदान किया गया।

इस वर्ष गोल्डन गोब्लेट पुरस्कारों के लिए पांच श्रेणियों में कुल 49 फिल्मों को नामांकित किया गया था। इनमें मुख्य प्रतियोगिता, एशियाई नवोदित प्रतिभा, वृत्तचित्र, एनिमेशन और लघु फिल्म श्रेणियां शामिल थीं। सबसे अधिक चर्चा में रही मुख्य प्रतियोगिता श्रेणी में 12 फिल्में शामिल थीं और सभी का विश्व प्रीमियर इसी महोत्सव में हुआ।

मोरक्को की फिल्म हलीमा के निर्देशक यासीन इदरीसी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला, जबकि इसी फिल्म की अभिनेत्री हदीजा अमारी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार तुर्की-जर्मन सह-निर्माण फिल्म नाइट ऑफ ब्लाइंडनेस के पटकथा लेखक रीस सेर्लिक को दिया गया। वहीं जर्मन-फ्रांसीसी सह-निर्माण फिल्म डाई मिज़रेबल मटर को कलात्मक योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

चीनी अभिनेता चांग सोंगवेन ने फिल्म सीक्रेट इन द बॉक्स में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डन गोब्लेट पुरस्कार जीता। इसके अलावा, फिल्म हर फर्स्ट टेस्ट ने एशियाई नवोदित प्रतिभा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहित दो पुरस्कार अपने नाम किए। वृत्तचित्र श्रेणी में नोट्स अनहर्ड को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार मिला।

सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म का सम्मान फ्रांस की लूसी लॉस्ट को दिया गया। वहीं, थाईलैंड, भारत, बांग्लादेश और अन्य एशियाई देशों की नई फिल्मों ने भी एशियाई नवोदित प्रतिभा श्रेणी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव चीन का एकमात्र ए-लिस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव है। इस वर्ष महोत्सव के तहत गोल्डन गोब्लेट फिल्म फ़ोरम और "बेल्ट एंड रोड" फिल्म सप्ताह जैसे विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव की स्क्रीनिंग 28 जून तक जारी रहेगी, जिसमें 420 से अधिक चीनी और विदेशी फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags