Samachar Nama
×

23वें चीन-आसियान एक्सपो में परियोजनाओं पर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित

23वें चीन-आसियान एक्सपो में परियोजनाओं पर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित
23वें चीन-आसियान एक्सपो में परियोजनाओं पर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित

बीजिंग, 19 सितंबर (आईएएनएस)। 23वें चीन-आसियान एक्सपो का हस्ताक्षर कार्यक्रम शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी चीन के क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिंग में आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र 3.0 के निर्माण और फिंगलू नहर के संचालन के महत्वपूर्ण अवसरों पर केंद्रित रहा। इसके तहत समुद्री अर्थव्यवस्था, आसियान सहयोग और एआई जैसे क्षेत्रों में निवेश और सहयोग के लिए एक मंच उपलब्ध कराया गया।

इस बार पहली बार एक व्यवस्थित आपूर्ति-मांग मिलान मंच बनाया गया। इसके तहत समुद्री अर्थव्यवस्था से जुड़ी 254 अवसर और क्षमता सूचियां जारी की गईं, जिनमें 112 अवसर सूचियां और 142 क्षमता सूचियां शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान कई परियोजनाओं पर हस्ताक्षर भी किए गए। इनमें औद्योगिक निवेश परियोजनाओं में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत से अधिक रही। फिंगलू नहर आर्थिक बेल्ट से जुड़े 8 शहरों में 41 परियोजनाओं पर हस्ताक्षर हुए। इसके अलावा, 7 आसियान देशों से जुड़ी 19 अंतरराष्ट्रीय सहयोग परियोजनाएं और 21 एआई परियोजनाएं भी शामिल हैं। इन एआई परियोजनाओं में कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स और डिजिटल सेवा निर्यात जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

वहीं, चीनी और विदेशी उद्यमियों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में संवाद किया। उन्होंने क्वांगशी की ऐसी भौगोलिक स्थिति की सराहना की, जो चीन के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक चक्रों के साथ-साथ चीन और आसियान के दोनों बाजारों को जोड़ती है। प्रतिनिधियों ने कहा कि वे क्वांगशी में औद्योगिक निवेश बढ़ाना जारी रखेंगे।

कार्यक्रम में कंबोडिया के एक अतिथि ने कहा कि फिंगलू नहर का संचालन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि कंबोडिया चीन-आसियान एक्सपो के मंच का इस्तेमाल करते हुए चीन-कंबोडिया के बीच द्विपक्षीय निवेश और क्षमता सहयोग को और गहरा करना जारी रखेगा। इस कार्यक्रम में आसियान देशों के अतिथियों और घरेलू तथा विदेशी उद्यमों के प्रतिनिधियों समेत 350 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags