Samachar Nama
×

अहमदाबाद में ‘ऑनर किलिंग’ का मामला, रिश्ते के शक में पिता और भाई ने की 22 साल की सोफिया की हत्या, वीडियो में जाने हादसे की कहानी गढ़ी

अहमदाबाद में ‘ऑनर किलिंग’ का मामला, रिश्ते के शक में पिता और भाई ने की 22 साल की सोफिया की हत्या, वीडियो में जाने हादसे की कहानी गढ़ी

गुजरात के अहमदाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 साल की सोफिया की हत्या के आरोप में उसके पिता मोहम्मद फारूक और भाई मोहम्मद हाबिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों को शक था कि सोफिया का किसी युवक के साथ रिश्ता था। इसी शक के चलते कथित तौर पर दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या को छिपाने के लिए इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। हालांकि, जांच आगे बढ़ने के बाद पूरा मामला खुल गया और पुलिस ने पिता-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

सड़क पर मिला था सोफिया का शव

घटना 12 अगस्त की रात की है। पुलिस के मुताबिक, उस रात सोफिया का शव सड़क पर मिला था। मौके पर उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी और उसका भाई मोहम्मद हाबिल घायल हालत में मिला था।हाबिल ने पुलिस को बताया था कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे सोफिया की मौत हो गई। शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था।लेकिन पुलिस को जांच के दौरान कई ऐसे संकेत मिले, जिनसे हादसे की कहानी पर संदेह हुआ।

जांच में सामने आया हत्या का मामला

पुलिस ने जब दुर्घटना की गहराई से जांच शुरू की तो कई सवाल खड़े हुए। पुलिस के मुताबिक, हादसे वाली जगह पर किसी दूसरे वाहन की मौजूदगी के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले।इसके अलावा CCTV फुटेज की जांच में भी ऐसा कोई वाहन दिखाई नहीं दिया, जो बाइक को टक्कर मारकर फरार हुआ हो। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के एंगल से जांचना शुरू किया।

हथौड़े से वार कर हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि सोफिया की हत्या उसके पिता और भाई ने मिलकर की थी। आरोप है कि दोनों ने पहले सोफिया के सिर पर हथौड़े से वार किए और बाद में शव को सड़क पर रखकर इसे हिट एंड रन हादसा दिखाने की कोशिश की।पुलिस का कहना है कि आरोपी हत्या को दुर्घटना बताकर जांच को भटकाना चाहते थे।

पूछताछ में भाई ने कबूला अपराध

जब पुलिस ने मोहम्मद हाबिल से सख्ती से पूछताछ की तो कथित तौर पर उसने पूरी घटना का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, हाबिल ने अपने पिता मोहम्मद फारूक के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

रिश्ते के शक में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता और भाई को सोफिया के किसी युवक के साथ रिश्ते का शक था। इसी शक के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।घटना ने एक बार फिर परिवार की सोच, महिलाओं की स्वतंत्रता और कथित सम्मान के नाम पर होने वाले अपराधों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब हत्या से जु सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Share this story

Tags