Samachar Nama
×

2027 मिशन पर भाजपा का फोकस, घर-घर जाकर विपक्ष के 'झूठ और भ्रम' का जवाब देने का आह्वान

लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कमर कस दी है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित अहम संगठनात्मक बैठक में पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए कि आगामी चुनाव में 'हर बूथ पर जीत' ही सबसे बड़ा लक्ष्य होगा। बैठक में विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला गया और कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर विपक्ष के 'झूठ और भ्रम' का जवाब देने का आह्वान किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए। बैठक में जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ समितियों के सत्यापन कार्य की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

पंकज चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर भाजपा को पहले बेहतर सफलता मिली है, वहां जीत का अंतर और बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए, जबकि कमजोर बूथों को पार्टी के पक्ष में करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाए।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास न कोई नीति है, न कार्यक्रम और न ही जनहित का कोई विजन। विपक्ष केवल भ्रम और झूठ फैलाने की राजनीति कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनता के बीच जाएं और विपक्ष के हर दुष्प्रचार का जवाब दें।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी समितियों की नियमित बैठकें तय समयसीमा में आयोजित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला समितियों की बैठकें हर माह 1 से 15 तारीख के बीच, मंडल समितियों की बैठकें प्रथम सप्ताह, शक्तिकेंद्र की बैठकें तृतीय सप्ताह, और बूथ समितियों की बैठकें माह के अंतिम सप्ताह में 'मन की बात' कार्यक्रम के साथ आयोजित हों।

उन्होंने कहा कि बूथ समितियों का सत्यापन लगभग पूरा हो चुका है और अब अनुभवी व सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अभियानों में नई जिम्मेदारियां देने का समय है। साथ ही पार्टी की विचारधारा से जुड़े नए लोगों को भी संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।

--आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

Share this story

Tags