Samachar Nama
×

2026 चीनी नववर्ष की छुट्टियों में 1.7796 करोड़ लोगों ने चीन में प्रवेश किया और बाहर निकले

बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन ब्यूरो की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 के चीनी नववर्ष की छुट्टियों के दौरान, पूरे चीन में इनबाउंड और आउटबाउंड वाले चीनी और विदेशी लोगों की कुल संख्या 1.7796 करोड़ पहुंची और दैनिक औसत संख्या 19.77 लाख पहुंची, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.1 प्रतिशत ज्यादा है।

उनमें से, एक दिन में चीन में इनबाउंड और आउटबाउंड वाले चीनी और विदेशी लोगों की संख्या का पीक 21 फरवरी को हुआ, जब 22.59 लाख लोग पहुंचे।

उनमें से, देश में प्रवेश करने और देश से बाहर जाने वाले चीन की मुख्य भूमि के नागरिकों की कुल संख्या 95.14 लाख पहुंची, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि देश में प्रवेश करने और देश से बाहर जाने वाले चीन के हांगकांग, मकाओ और थाइवान के निवासियों की कुल संख्या 69.69 लाख रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है।

वहीं, देश में प्रवेश करने और देश से बाहर जाने वाले विदेशी लोगों की कुल संख्या 13.13 लाख रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 21.8 प्रतिशत ज्यादा है। इनमें से 4.6 लाख विदेशी लोग चीन के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति के अनुकूल है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 28.5 प्रतिशत अधिक है।

वहीं, चीन में इनबाउंड और आउटबाउंड परिवहन वाहनों (जहाज, ट्रेन और वाहन) की कुल संख्या 7.05 लाख रही, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 19.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags