Samachar Nama
×

2025 में चीन में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में बाह्य रोगियों की संख्या 5 अरब 56 करोड़ तक पहुंची

बीजिंग, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार, चीन में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में बाह्य रोगियों की संख्या 5 अरब 56 करोड़ तक पहुंच गई, जो कुल बाह्य रोगियों की संख्या का 52.6% है।

प्राथमिक स्तर पर बाह्य रोगियों की संख्या और उनका अनुपात लगातार बढ़ रहा है, जो स्तरीय स्वास्थ्य प्रणाली की प्रभावशीलता को दर्शाता है। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के उपाध्यक्ष जेंग जेई ने 13 अप्रैल को पेइचिंग में यह जानकारी दी।

उस दिन, चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने "पदानुक्रमित चिकित्सा प्रणाली के निर्माण में तेजी लाने के लिए कई उपायों" की सम्बंधित स्थिति से अवगत कराने के लिए एक नियमित नीतिगत ब्रीफिंग आयोजित की।

जेंग जेई ने कहा कि चीन में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में काफी सुधार हुआ है। वर्तमान में, देश भर में 11 लाख से अधिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संस्थान हैं, जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को कवर करते हुए 1 अरब 40 करोड़ लोगों को बुनियादी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं। 90% से अधिक निवासी 15 मिनट के भीतर निकटतम चिकित्सा सेवा केंद्र तक पहुंच सकते हैं। इस के साथ, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत भी किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags