Samachar Nama
×

200 CCTV, 100 मोबाइल नंबर की जांच…आखिर क्यों प्रेमी ने ही कॉल गर्ल को दी दर्दनाक मौत?

राजस्थान के उदयपुर में श्मशान घाट में जलती हुई मिली युवती की लाश की पुलिस ने पहचान कर ली है। लड़की कॉल गर्ल थी और दिल्ली की रहने वाली थी। उसकी हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। खुलासे के लिए पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरे और 100 से अधिक मोबाइल नंबरों की....
dsafd

राजस्थान के उदयपुर में श्मशान घाट में जलती हुई मिली युवती की लाश की पुलिस ने पहचान कर ली है। लड़की कॉल गर्ल थी और दिल्ली की रहने वाली थी। उसकी हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। खुलासे के लिए पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरे और 100 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच की। पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने के लिए एक कार की मदद मिली। यह वही कार है जिसमें आरोपी लड़की का शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे थे।

पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी ने लड़की की बढ़ती मांग के कारण उसकी हत्या की थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे और एस्कॉर्ट सर्विस का काम करते थे। पुलिस ने सीसीटीवी और संदिग्ध मोबाइलों की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में क्रेटा कार नजर आई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। कार नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।


पुलिस ने हत्या के आरोपी विनोद टांक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मृतका आरती लगातार आरोपी विनोद से तरह-तरह की मांग कर रही थी। इससे वह परेशान हो गया और आरोपी ने उसके घर में ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने शव को कार में डालकर श्मशान घाट ले गया। उसने लड़की के शव पर पेट्रोल डाला, उसे श्मशान में लिटा दिया और जला कर भाग गया। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और 100 से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया।


उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि मृतका दिल्ली की रहने वाली थी, लेकिन पिछले एक साल से उदयपुर में आरोपी विनोद टांक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतका आरती और आरोपी विनोद दोनों एस्कॉर्ट सर्विस का काम करते थे। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

Share this story

Tags