Samachar Nama
×

19वां रोजगार मेला: रांची में 132 युवाओं को मिला नौकरी का तोहफा

रांची, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों का निरंतर विस्तार हो रहा है। शनिवार को 19वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। यह पहल युवाओं के सपनों को नई दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को भी सशक्त बना रही है।

इसी कड़ी में रांची में आयोजित 19वें रोजगार मेले में रेलवे, डाक, रक्षा और अन्य विभागों में 132 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ ने युवाओं को ये नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मीडिया से बातचीत के दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि हर वादा पूरा किया जा रहा है और जमीनी स्तर पर लागू भी हो रहा है। 19वें चरण में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे गए, जिससे अब तक दी गई कुल सरकारी नौकरियों की संख्या 12 लाख से ज्यादा हो गई है। युवाओं को नियुक्ति पत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे हैं, जो उनके लिए गर्व का क्षण है। दुनियाभर के अर्थशास्त्री इस बात को मानते हैं कि लगभग 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं, जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन और विकसित भारत 2047 की ओर हमारी यात्रा को दर्शाता है।

उन्होंने इसी के साथ ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दूसरी ओर, नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में खुशी छाई रही। सभी अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां हुई हैं। उन्होंने आशा जताई कि आगे भी इसी तरह युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते रहें।

धवल कुमार ने कहा कि मैं बिहार से हूं। मेरे परिवार के लिए यह गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि युवाओं को ऐसे ही रोजगार देते रहें। एक अन्य युवक सतीश कुमार ने कहा कि रेलवे में नौकरी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। बेरोजगारी के इस दौर में नौकरी मिलना किसी सुखद अहसास से कम नहीं है। पहले नौकरी पैसे से मिलती थी और अब पारदर्शिता है। मेहनत करने वालों को नौकरी मिल रही है।

भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के 132 लोगों को नियुक्ति पत्र मिला है जबकि देशभर में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। भारत सरकार की ओर से युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को नौकरी देने का काम लगातार कर रहे हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share this story

Tags