Samachar Nama
×

15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत शीत्सांग में बनेंगे 1,000 नए सुंदर गांव

15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत शीत्सांग में बनेंगे 1,000 नए सुंदर गांव
15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत शीत्सांग में बनेंगे 1,000 नए सुंदर गांव

बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश सरकार के सूचना कार्यालय ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि '15वीं पंचवर्षीय योजना' (2026-2030) के दौरान शीत्सांग में 1,000 सुंदर गांवों का निर्माण किया जाएगा।

इसका मुख्य उद्देश्य कृषि और पशुपालन से जुड़े इलाकों में लोगों को आधुनिक जीवन की सुविधाएं मुहैया कराना है।

जानकारी के मुताबिक, '14वीं पंचवर्षीय योजना' (2021-2025) के दौरान शीत्सांग ने पहले ही ऐसे 1,000 गांव विकसित कर लिए हैं। अब ग्रामीण इलाकों में शौचालयों की पहुंच 84.41 प्रतिशत तक हो गई है, जबकि इंसानों और जानवरों को अलग रखने (मानव-पशु पृथक्करण) की दर 98.95 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इन बदलावों से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार देखने को मिला है।

इन गांवों के चयन को लेकर अधिकारियों ने बताया कि मुख्य रूप से उन इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी जो सड़क मार्ग, सीमावर्ती क्षेत्रों, शहरों के बाहरी हिस्सों, पर्यटन स्थलों और प्रमुख औद्योगिक केंद्रों के नजदीक स्थित हैं। विशेष रूप से उन गांवों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा जहां आबादी अधिक है, गांव के विकास की योजना पहले ही तैयार और मंजूर हो चुकी है, औद्योगिक आधार मजबूत है, बुनियादी ढांचे में कमियां स्पष्ट हैं और स्थानीय संगठन सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags