Samachar Nama
×

15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ '15 गेंदों' में लगाई आईपीएल फिफ्टी

गुवाहाटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

इस फेहरिस्त में केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होने 14-14 गेंदों में यह कारनामा किया था। वहीं, वैभव सूर्यवंशी से पहले यूसुफ पठान, सुनील नरेन, निकोलस पूरण और जेक फ्रेजर-मैकगर्क 15-15 गेंदों में पचासा लगा चुके हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दो बार इतनी ही गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया है।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल (13 बॉल) शीर्ष पर हैं। वैभव सूर्यवंशी का नाम लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर है, क्योंकि इस मैच से पहले उन्होंने साल 2025 में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 17 गेंदों में यह कारनामा किया था। जोस बटलर ने साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के विरुद्ध 18 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छुआ था।

रविवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 18 रन और सरफराज खान ने 17 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.2 ओवरों में 75 रन की साझेदारी की। वैभव 17 गेंदो में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags