Samachar Nama
×

14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान शीत्सांग की व्यापक परिवहन प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां

14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान शीत्सांग की व्यापक परिवहन प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां
14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान शीत्सांग की व्यापक परिवहन प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां

बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश सरकार के सूचना कार्यालय ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान शीत्सांग की व्यापक परिवहन विकास की उपलब्धियों और परिवहन के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना के प्रमुख बिंदुओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

परिचय के अनुसार, शीत्सांग के रेल उद्योग ने तीव्र विकास हासिल किया। ल्हासा-निंगची रेलवे का निर्माण पूरा हुआ और इसे परिचालन में लाया गया, जिससे सभी जातीय समूहों के लोगों का "ल्हासा तक हाई-स्पीड ट्रेन से यात्रा करने" का सपना साकार हुआ।

शीत्सांग ने अपने "चार ऊर्ध्वाधर, तीन क्षैतिज और आठ गलियारों" वाले राजमार्ग नेटवर्क का मुख्य ढांचा लगभग पूरा कर लिया है। 2025 के अंत तक, इस क्षेत्र में यातायात के लिए खुले राजमार्गों की कुल लंबाई 125200 किलोमीटर तक पहुंच गयी, जो 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के अंत की तुलना में 6000 किलोमीटर से अधिक की वृद्धि है। ल्हासा को केंद्र बनाकर "पांच शहरों, तीन घंटे" का एक्सप्रेसवे परिवहन चक्र बनाया गया है, और इस क्षेत्र के सभी सात प्रांत और शहर मौजूदा या निर्माणाधीन उच्च श्रेणी के राजमार्गों से जुड़े हुए हैं। कस्बों और प्रशासनिक गांवों में सड़कों की पहुंच दर क्रमशः 100% और 92.48% तक पहुंच गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags