Samachar Nama
×

14वां चीन-ब्रिटेन राजनीतिक पार्टी संवाद आयोजित

बीजिंग, 27 मई (आईएएनएस)। चीन के च्यांगसू प्रांत के यांगचो शहर में 14वां चीन-ब्रिटेन राजनीतिक पार्टी संवाद आयोजित किया गया। इस संवाद का विषय था, 'चीन और ब्रिटेन के बीच दीर्घकालिक, स्थिर और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के निर्माण में राजनीतिक पार्टियों की भूमिका को पूरी तरह निभाना।' कार्यक्रम में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के निदेशक ल्यू हाईशिंग ने मुख्य भाषण दिया।

इस संवाद में 60 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इनमें चीन के संबंधित मंत्रालयों, स्थानीय सरकारों और विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के अलावा, ब्रिटेन के पूर्व कैबिनेट मंत्री और ग्रेट ब्रिटेन-चाइना सेंटर के अध्यक्ष डेविड लिडिंगटन, ब्रिटेन की लेबर पार्टी और कंजर्वेटिव पार्टी के प्रतिनिधि, चीन में ब्रिटिश दूतावास और वाणिज्य दूतावास के अधिकारी तथा दोनों देशों के उद्योग जगत से जुड़े लोग शामिल थे।

अपने संबोधन में ल्यू हाईशिंग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में चीन और ब्रिटेन को बड़ी शक्तियों की जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों को वास्तविक बहुपक्षवाद को आगे बढ़ाने, संवेदनशील मुद्दों के राजनीतिक समाधान को प्रोत्साहित करने और अधिक न्यायपूर्ण व तर्कसंगत वैश्विक शासन व्यवस्था के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि समान और व्यवस्थित बहुध्रुवीय विश्व तथा समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

ल्यू हाईशिंग ने जोर देकर कहा कि चीन-ब्रिटेन संबंधों को आगे बढ़ाने में राजनीतिक पार्टियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सीपीसी, ब्रिटेन की राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर आपसी सहमति बढ़ाने, रचनात्मक संवाद को मजबूत करने और व्यावहारिक सहयोग को नई गति देने के लिए तैयार है। साथ ही, दोनों देशों के बीच नीतिगत एजेंडा, विकास योजनाओं, शासन अनुभवों और वैश्विक मुद्दों पर संवाद को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

वहीं, डेविड लिडिंगटन समेत ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने कहा कि ब्रिटेन और चीन महत्वपूर्ण साझेदार हैं और दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक, स्थिर और व्यापक रणनीतिक साझेदारी दोनों पक्षों के हित में है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक माहौल और कई अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच दोनों देशों को उच्च स्तरीय संपर्क बनाए रखना चाहिए, मतभेदों का रचनात्मक समाधान करना चाहिए और सांस्कृतिक, आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को और गहरा करना चाहिए। साथ ही, तकनीकी नवाचार और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में सहयोग की नई संभावनाएं तलाशने पर भी जोर दिया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags