Samachar Nama
×

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: बीबीएमबी में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, 1 जुलाई अंतिम तिथि

चंडीगढ़, 3 जून (आईएएनएस)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने वर्ष 2026-27 के लिए 220 केवी सब स्टेशन, बीबीएमबी कुरुक्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस संबंध में बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है।

बीबीएमबी की ओर से जारी रिक्तियों में एक इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैन के 9 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा की परीक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ ही कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद/राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार संबंधित आईटीआई पाठ्यक्रम पूरा किया होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के सीधे शिक्षुता पोर्टल डाटाबेस (एनएपीएस) से तैयार की गई मेरिट सूची, दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत और आईटीआई पाठ्यक्रम में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदकों की न्यूनतम और अधिकतम आयु शिक्षुता अधिनियम 1961 और समय-समय पर इसके संशोधनों के अनुसार होगी। हालांकि, जारी नोटिफिकेशन में आवेदकों की आयु सीमा और स्टाइपेंट की जानकारी नहीं दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags