Samachar Nama
×

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर मिली बधाइयां, विदेशी मित्रों का जताया आधार

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित (लोकतांत्रिक रूप से चुने गए) प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 4,300 से अधिक दिनों तक लगातार इस पद पर कार्य कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर मिली बधाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख को धन्यावाद दिया है।
पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर मिली बधाइयां, विदेशी मित्रों का जताया आधार

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित (लोकतांत्रिक रूप से चुने गए) प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 4,300 से अधिक दिनों तक लगातार इस पद पर कार्य कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर मिली बधाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख को धन्यावाद दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा कि आपके स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद। भारत और मंगोलिया के बीच गहरे और विशेष संबंध हैं, और मैं हमारी रणनीतिक साझेदारी और हमारे देशों के बीच अटूट बंधन को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

इससे पहले खुरेलसुख ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक मैसेज में लिखा था कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं, जो मेरे और मंगोलिया की जनता के प्रिय मित्र हैं। प्रधानमंत्री के रूप में आपके तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इथोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली को भी बधाई के लिए धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री अबी अहमद अली, आपके स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद। मुझे पिछले वर्ष इथियोपिया में हुई हमारी मुलाकात अच्छी तरह याद है और मैं अपने लोगों और वैश्विक दक्षिण के पारस्परिक लाभ के लिए घनिष्ठ सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर हूं।

इससे पहले अबी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि मैं अपने बड़े भाई और प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीन लोकतांत्रिक कार्यकालों में दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के साथ भारत का नेतृत्व करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देता हूं, जिन्होंने विश्व के सबसे बड़े जनसमूह का निरंतर विश्वास अर्जित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपिय आयोग की वॉन डेर लेयेन को भी बधाई के लिए धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति वॉन डेर लेयेन, आपके प्रशंसात्मक शब्दों के लिए धन्यवाद। भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी व्यापार, प्रौद्योगिकी, आवागमन और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रही है।

हम मिलकर अपनी साझेदारी को और भी गहरा करते रहेंगे, जिससे हमारे लोगों और दुनिया को लाभ होगा।

इससे पहले वॉन ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपने शुभकामना संदेश में लिखा कि प्रिया नरेंद्र मोदी आज आप भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन रहे हैं। बधाई हो! आपके नेतृत्व में भारत ने न केवल चांद पर कदम रखा है, बल्कि आसमान की ऊंचाइयों को छूने का लक्ष्य रखा है। और हमारी मित्रता भी इसी राह पर है। प्रौद्योगिकी, गतिशीलता, सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में हमारे सहयोग से लेकर अब तक के सबसे बड़े व्यापारिक समझौते तक, हम सभी ने मिलकर ये उपलब्धि हासिल की है। हमने साथ मिलकर जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई के लिए जर्मनी चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चांसलर मर्ज, आपके स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद।

हम भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा अपने लोगों के हित में प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags