एमी अवॉर्ड्स में लगा ग्लैमर का तड़का: जैंडेया और सेलेना गोमेज के रेड कार्पेट लुक पर टिकीं सब नजरें
लॉस एंजेलिस के पिकॉक थिएटर में 78वें एमी अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन किया गया। टीवी और हॉलीवुड जगत के कई बड़े सितारे इस खास शाम का हिस्सा बने। रिया सीहॉर्न, मैथ्यू रीस, जीन स्मार्ट, सैली फील्ड और डेविड हार्बर समेत कई कलाकारों ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किए।
हालांकि, अवॉर्ड्स के अलावा इस समारोह की सबसे ज्यादा चर्चा रेड कार्पेट की रही। हॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियां शानदार गाउन और ग्लैमरस लुक में नजर आईं। किसी ने अपने एलिगेंट अंदाज से ध्यान खींचा तो किसी का ड्रामैटिक गाउन चर्चा का विषय बन गया। आइए देखते हैं एमी अवॉर्ड्स 2026 के कुछ सबसे खास रेड कार्पेट लुक्स।
जैंडेया ने सिल्वर गाउन में बिखेरा ग्लैमर
रेड कार्पेट फैशन की बात हो और जैंडेया का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है। एमी अवॉर्ड्स 2026 में भी उन्होंने अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया।
जैंडेया ने प्राडा का सिल्वर गाउन पहना था, जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन और लंबी ट्रेन थी। इस आउटफिट में उनका लुक बेहद ग्लैमरस और एलिगेंट नजर आया। उनके इस पूरे लुक को लॉ रोच ने स्टाइल किया था। जैंडेया ने आउटफिट के साथ मिकीमोटो की जूलरी और रोलेक्स की घड़ी कैरी की।
सेलेना गोमेज का गोल्डन लुक रहा खास
सेलेना गोमेज ने भी रेड कार्पेट पर अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। अभिनेत्री ने लुई विटॉन का कस्टम गोल्डन स्कल्प्टेड स्ट्रैपलेस गाउन पहना था।
गोल्डन गाउन में सेलेना बेहद खूबसूरत नजर आईं। रेड कार्पेट पर पहुंचते ही उनका लुक कैमरों में कैद हो गया। उन्होंने अपने आउटफिट को टिफनी एंड कंपनी की डायमंड जूलरी के साथ पेयर किया, जिसने उनके पूरे लुक को और शानदार बना दिया।
निकोल किडमैन का एलिगेंट अंदाज
निकोल किडमैन ने अपने क्लासी और एलिगेंट स्टाइल से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। उन्होंने शनेल का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था, जिसमें लेग पर स्लिट दिया गया था।
इस आउटफिट को मैथ्यू बाल्जी ने डिजाइन किया था। गाउन में सिल्क क्रेप और सिल्क ऑर्गेंजा से तैयार की गई लेयर्ड नेकलाइन इसे खास लुक दे रही थी। निकोल ने इसके साथ ओमेगा की घड़ी पहनी और अपने लुक को बेहद सटल रखा।
फ्लोरेंस प्यू का ड्रामैटिक गाउन
फ्लोरेंस प्यू भी एमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने विविएन वेस्टवुड का कस्टम कॉर्सेट गाउन पहना था, जिस पर सीक्विन वर्क किया गया था।
गाउन पर मौजूद लाइलैक ट्यूल ओवरले ने उनके लुक को एक ड्रामैटिक टच दिया। फ्लोरेंस ने इसके साथ एक खूबसूरत नेकलेस पहना, जिसने उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना दिया।
एमिलिया क्लार्क ने पिंक गाउन में जीता दिल
हॉलीवुड अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क भी एमी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उन्होंने प्राडा का स्ट्रैपलेस पिंक गाउन पहना था।
गाउन का स्ट्रक्चर्ड सिलुएट और लंबी ट्रेन उनके लुक को खास बना रही थी। पिंक शेड के इस आउटफिट के साथ एमिलिया ने बोल्ड रेड लिप्स चुने, जिसने उनके लुक में शानदार कॉन्ट्रास्ट जोड़ा। रेड कार्पेट पर उनका यह अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा में रहा।
रेड कार्पेट पर फैशन का दिखा अलग अंदाज
एमी अवॉर्ड्स 2026 में जहां सितारों ने अपनी शानदार एक्टिंग के लिए अवॉर्ड जीते, वहीं रेड कार्पेट पर फैशन का भी खूब जलवा देखने को मिला। जैंडेया, सेलेना गोमेज, निकोल किडमैन, फ्लोरेंस प्यू और एमिलिया क्लार्क जैसी अभिनेत्रियों ने अपने-अपने अंदाज में ग्लैमर का तड़का लगाया और इस खास शाम को यादगार बना दिया।

