Samachar Nama
×

मदद के बहाने रिकॉर्ड हो रही आपकी आवाज और चेहरा, वीडियो में जाने जानिए क्या है नया Face-Voice Cloning Scam

मदद के बहाने रिकॉर्ड हो रही आपकी आवाज और चेहरा, वीडियो में जाने जानिए क्या है नया Face-Voice Cloning Scam

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब एक ऐसा नया स्कैम सामने आया है, जिसमें ठग पहले किसी व्यक्ति का चेहरा और आवाज रिकॉर्ड करते हैं और फिर उसी के आधार पर ठगी को अंजाम देते हैं। इस नए तरीके को 'फेस-वॉइस क्लोनिंग स्कैम' नाम दिया गया है।

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने इस स्कैम को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक, ठग भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों से मोबाइल फोन से जुड़ी छोटी-सी मदद मांगते हैं। वे खुद को तकनीक की जानकारी न रखने वाला व्यक्ति बताते हैं, ताकि सामने वाला बिना शक किए उनकी मदद करने लगे।

दरअसल, ठग का मोबाइल पहले से ही वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मोड पर होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति मदद के लिए फोन हाथ में लेकर उससे बात करता है, कुछ ही सेकेंड में उसका चेहरा और आवाज रिकॉर्ड हो जाती है। बाद में साइबर अपराधी इसी रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल एआई (AI) तकनीक की मदद से फर्जी पहचान बनाने, वॉइस क्लोनिंग करने और ऑनलाइन ठगी करने के लिए कर सकते हैं।

इस बढ़ते खतरे को देखते हुए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने भी लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने सलाह दी है कि अनजान लोगों के मोबाइल का इस्तेमाल करने या उनके कहने पर कैमरे के सामने आने से बचें।

ऐसे करें बचाव

  • किसी अनजान व्यक्ति का मोबाइल हाथ में लेने से पहले सावधानी बरतें।
  • यदि कोई वीडियो रिकॉर्डिंग या कैमरा ऑन होने का संदेह हो, तो मदद करने से पहले जांच करें।
  • अपनी आवाज और चेहरे की रिकॉर्डिंग अनजान लोगों के साथ साझा करने से बचें।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दें।

विशेषज्ञों का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में फेस और वॉइस क्लोनिंग का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में थोड़ी-सी सतर्कता आपको बड़ी साइबर ठगी से बचा सकती है।

Share this story

Tags