सफेद बालों से हैं परेशान? चाय की पत्ती से बाल धोने का यह आसान तरीका कुछ ही दिनों में दिखा सकता है असर
आजकल खराब खान-पान, प्रदूषण और तनाव की वजह से समय से पहले बाल सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। लोग अक्सर सफेद बालों को छिपाने के लिए बाज़ार में मिलने वाले केमिकल वाले हेयर डाई और कलर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये केमिकल आपके बालों को तुरंत काला तो कर सकते हैं, लेकिन लंबे समय में ये आपके बालों को रूखा, बेजान और और ज़्यादा सफेद होने की समस्या का शिकार बना सकते हैं। अगर आप अपने बालों को नैचुरली काला और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो चाय की पत्तियां - जो आसानी से आपकी रसोई में मिल जाती हैं - एक बेहतरीन उपाय हैं। आइए जानते हैं कि चाय की पत्तियां बालों के लिए क्यों फायदेमंद हैं और इनका इस्तेमाल कैसे करें।
**चाय की पत्तियां बालों के लिए क्यों फायदेमंद हैं?**
चाय की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, टैनिन और कैफीन भरपूर मात्रा में होते हैं। चाय की पत्तियों में मौजूद टैनिन बालों को गहरा, नैचुरल रंग देते हैं और धीरे-धीरे सफेद बालों को छिपाते हैं। इसमें मौजूद कैफीन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह एक बेहतरीन नैचुरल कंडीशनर का काम करता है, जिससे बालों में अच्छी चमक आती है।
**इस्तेमाल का सही तरीका**
**सामग्री**
2 से 3 चम्मच चाय की पत्तियां
2 कप पानी
**तैयारी और इस्तेमाल का तरीका**
एक बर्तन में दो कप पानी लें, उसमें चाय की पत्तियां डालें और अच्छी तरह उबालें।
इसे तब तक उबालें जब तक पानी अपनी शुरुआती मात्रा का आधा न रह जाए और उसका रंग गहरा काला या भूरा न हो जाए।
आंच बंद कर दें और लिक्विड को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद पानी को छान लें।
अपने रेगुलर शैम्पू से बाल धोने के बाद, चाय की पत्तियों का यह तैयार पानी अपने सिर और बालों पर डालें।
अपनी उंगलियों से 5 मिनट तक स्कैल्प की हल्की मसाज करें और इसे 15-20 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें।
आखिर में, सादे पानी से बाल धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर कुछ ही दिनों में साफ असर दिखेगा।

