जानें कैसे उज्जवल बनेगा बेटी का भविष्य? क्या है बालिका समृद्धि योजना और क्या है इसके फायदे?
भारत सरकार लड़कियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है बालिका समृद्धि योजना जो गरीब और जरूरतमंद लड़कियों के लिए बहुत फायदेमंद है।
भारत में लड़कियों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत सरकार ने लड़कियों को शिक्षित करने और उन्हें बेहतर भविष्य देने के इरादे से ये योजनाएं शुरू की हैं।
ऐसी ही एक योजना है बालिका समृद्धि योजना। इस योजना के तहत सरकार लड़कियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में.
लड़कियों को बेहतर भविष्य देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बालिका समृद्धि योजना शुरू की गई थी। यह योजना भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 1997 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की लड़कियों को लाभान्वित किया जाता है। बालिका समृद्धि योजना के तहत सरकार लड़कियों को जन्म से लेकर शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
इसमें सरकार पहले बच्चे के जन्म के बाद मां को 500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके बाद सरकार लड़कियों की 10वीं कक्षा तक की शिक्षा के लिए लगातार वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अनिवार्य हैं। जिसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन दिया जा सकता है. ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य सेवा केंद्र पर जाकर फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की लड़कियों को विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से मदद की जाती है।