Samachar Nama
×

आज मेरे यार की शादी है... क्या सच में गांव की शादियां होती है बोरिंग? इस वीडियो को देख बदल जाएगी आपकी सोच

शादियों में रंग, जीवंतता और जुनून अपने चरम पर होते हैं। ये सारी चीजें आपको हर शादी में देखने को मिलेंगी, चाहे वो शहर हो या गांव। गांव में बस संसाधन कम होंगे लेकिन जोश और उत्साह हर जगह एक जैसा होगा। अगर ये चीजें न हों तो शादी का रंग पूरी तरह...
dfads

शादियों में रंग, जीवंतता और जुनून अपने चरम पर होते हैं। ये सारी चीजें आपको हर शादी में देखने को मिलेंगी, चाहे वो शहर हो या गांव। गांव में बस संसाधन कम होंगे लेकिन जोश और उत्साह हर जगह एक जैसा होगा। अगर ये चीजें न हों तो शादी का रंग पूरी तरह फीका पड़ जाता है। हाल ही में एक ऐसी ही शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक गांव की खूबसूरत लड़की ने अपने शानदार डांस से सबका दिल जीत लिया, लोग उस पर अपना सबकुछ लुटाने को मजबूर हो गए।

शादी में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में पारंपरिक तरीके से शादी हो रही है। हर कोई शादी के जश्न में डूबा हुआ है। इस बीच एक खूबसूरत लड़की भी शादी के जश्न में डूबकर डांस कर रही है। उसके साथ उसकी एक और सहेली भी है, जो नृत्य में उसका साथ देती है। नाचती हुई लड़की के पीछे खड़े लोग उसे देख रहे हैं। लड़की कैमरे की तरफ देखते हुए बहुत ही खूबसूरती से अपने डांस स्टेप्स दिखा रही है। लोगों को इस डांसिंग गर्ल का देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हरे रंग का लहंगा पहने यह लड़की 'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर अपनी प्रस्तुति दे रही है। लड़की ने अपने प्रदर्शन से लाखों लोगों का दिल चुरा लिया। लड़की की मुस्कुराहट और उसकी बेबाक अदाओं ने न सिर्फ शादी में मौजूद मेहमानों को बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स को भी दीवाना बना दिया।

वीडियो पर लोगों ने जमकर लुटाया अपना प्यार

यह वीडियो लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो हमने @adultsutra नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने पसंद किया है। लड़की का डांस देखकर लोग उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- “ऐसी देसी वाइब्स मिले तो फिर क्या टेंशन” दूसरे ने लिखा- “गांव की शादी में गया था, मुखिया जी की बेटी पर दिल आ गया।” तीसरे ने लिखा- "गांव की शादियां बहुत शानदार होती हैं. ऐसा डांस देखकर दिल खुश हो गया. इन शादियों का मजा ही अलग है." कमेंट बॉक्स में भी ऐसे कई लोग मिले। इस लड़की पर किसका दिल आ गया. ये लोग लड़की की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

Share this story

Tags