चाणक्य नीति के अनुसार इन चार प्रकार की महिलाओं से पुरुष दूर ही रहे तो अच्छा! वरना जीवन भर होगा पछतावा, देखे ये VIDEO

आचार्य चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री थे। चाणक्य द्वारा दिए गए विचार लोगों को जीवन की राह दिखाते हैं, जो भी व्यक्ति आचार्य चाणक्य के विचारों को अपने जीवन में अपना लेता है वह जीवन में सफल हो जाता है। उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के बारे में भी अपने विचार बताए हैं। उन्होंने पुरुषों को कुछ महिलाओं से दूरी बनाए रखने को कहा है, क्योंकि ऐसी महिलाएं पुरुषों के जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो महिलाएं।
स्वार्थी और लालची महिलाओं से दूर रहें
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि पुरुषों को उन महिलाओं से दूर रहना चाहिए जो स्वार्थी और लालची हैं। ऐसी महिलाएं अपने फायदे के लिए आपसे जुड़ती हैं और अपना मकसद पूरा होने के बाद आपसे दूरी बना लेती हैं। अगर कोई पुरुष ऐसी महिलाओं से संपर्क रखता है तो उसे तुरंत इन महिलाओं से दूरी बना लेनी चाहिए, नहीं तो पुरुष पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।
संस्कारहीन महिलाओं से दूरी बनाए रखें
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि संस्कारहीन महिलाओं से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि शरीर की सुंदरता क्षणिक होती है। यह थोड़े समय के लिए ही मूल्यवान होती है। लेकिन जो महिलाएं अच्छे आचरण वाली और संस्कारवान होती हैं, वे जीवन भर दूसरों का आदर और सम्मान करती हैं। अगर आप बिना संस्कार वाली महिलाओं से संबंध बनाते हैं, तो यह आपके मान-सम्मान को कम करने का काम करता है।
चरित्रहीन महिलाओं से दूर रहें
जो महिलाएं एक ही समय में कई पुरुषों से संबंध बनाती हैं, उन्हें वेश्या कहा जाता है। ऐसे में पुरुषों को इन महिलाओं के आसपास भी नहीं भटकना चाहिए। इन महिलाओं से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आचार्य चाणक्य ने तो यहां तक कहा है कि चरित्रहीन महिलाओं के घर भोजन करना पाप के समान है। ऐसी महिलाओं से संबंध रखने वाला व्यक्ति जीवन भर परेशान रहता है।
अज्ञानी महिलाओं से दूर रहें
आचार्य चाणक्य के अनुसार, उन महिलाओं से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो अज्ञानी और अनपढ़ हों। ऐसी महिलाओं के साथ रहने से खुद को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा है कि लड़कियों को शिक्षित होना चाहिए क्योंकि ज्ञानी महिलाएं ही समाज का निर्माण करती हैं। ये महिलाएं परिवार के विकास के साथ-साथ समाज का भी विकास करती हैं।