जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाएंगी जया किशोरी की ये अमूल्य बातें, आज ही जीवन में कर ले आत्मसात
जया किशोरी भारत की एक जानी-मानी आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका हैं। वे अपनी कथाओं, विशेष रूप से 'श्रीमद् भागवत पुराण' और 'नसीहत' के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके विचार अक्सर लोगों को प्रेरित करते हैं। जया किशोरी के विचार जीवन की मुश्किलों का सामना करते हुए धैर्य, भक्ति और सकारात्मकता जगाते हैं। इसलिए, यहाँ हम आपके लिए उनके कुछ ऐसे प्रेरक विचार लेकर आए हैं, जो आपको जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
जया किशोरी के प्रेरक और प्रेरणादायक विचार (Quotes)
- अपने आप को बड़ा बोलने से कोई बड़ा नहीं हो जाता, बड़प्पन तो तब नजर आए जब काम आप करें और तारीफ दुनिया करें।
- जब आप गिरें तो किसी के सहारे का इंतजार न करें, खुद को उठाएं और फिर से शुरुआत करें। अपना स्वयं का सपोर्ट सिस्टम बनें।
- सच्ची सफलता कर्म में है, शब्दों में नहीं।
- गिरो तो खुद उठो, सीखो, संतोष रखो और ईश्वर पर भरोसा करो।
- गलतियां करना जीवन का हिस्सा है, लेकिन उनसे सीखना और सुधार करना असली सफलता है।
- अपनी तुलना किसी से भी न करें, क्योंकि हर व्यक्ति की राह और संघर्ष अलग होता है।
- यदि आप सच में ईश्वर से प्रेम करते हैं, तो पहले उनके बनाए लोगों से प्रेम करना शुरू करें।
- जीवन में कुछ क्षण बिगड़ जाने से पूरा जीवन व्यर्थ नहीं होता।
- अगर कर्म पर भरोसा और भगवान के प्रति श्रद्धा रखेंगे, तो समय कितना भी खराब क्यों न हो, रास्ता जरूर मिलेगा।
- हर दिन नया सीखें, ताकि खुद को हर दिन बेहतर बना सकें।
- जब आपको लगेगा कि अब कुछ नहीं हो सकता, तभी चमत्कार होगा। बस कभी उम्मीद मत छोड़ना।
- जैसी सोच वैसा जीवन, अच्छे विचारों को मन में बसाओ।
- जो होता है अच्छे के लिए होता है। धैर्य रखो, सब ठीक हो जाएगा।

