Samachar Nama
×

Success Morning Mantra: सुबह उठते ही निपटा लिए जरूरी काम ,हर जगह मिलेगी कामयाबी, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

;

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,सुबह उठकर कुछ विशेष कार्य करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और साधक के जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। रोजाना ये काम करने से जातक का भाग्य चमक सकता है।हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय से जुड़ी हर चीज़ जैसे दूध, घी, गोमूत्र, गोबर सभी को दिव्य माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है।

शास्त्रों के अनुसार जो लोग सुबह उठकर स्नान करने के बाद गाय की पूजा करते हैं, ऐसे लोगों के घर में मां लक्ष्मी सदैव वास करती हैं। उन्हें कभी भी पैसों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती.

ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन गौ माता की सेवा करता है, उन्हें हरा चारा खिलाता है, उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। इन लोगों के बीच बुरा साया नहीं भटकता।

शास्त्रों में कहा गया है कि गौ माता की पीठ पर उभरी हुई गांठ में सूर्य-केतु नाड़ी होती है। जो प्रतिदिन गौ माता की पीठ सहलाता है उसके सारे रोग दूर हो जाते हैं। तेज, बल की प्राप्ति होती है।

कहा जाता है कि काली गाय की पूजा करने से नवग्रहों की शुभता प्राप्त होती है। इससे शत्रु पर विजय प्राप्त करने में लाभ मिलता है। याद रखें कि यह काम रोजाना करने पर ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

Share this story

Tags