जानें महिलाओं पर क्या असर डालता है टूटा हुआ रिश्ता ?
जयपुर, जब कोई लड़की किसी से प्यार करती है तो अपने पार्टनर को विश्वास दिलाने के लिए वह हर मुश्किल से गुजर जाती है और उसका पार्टनर उसे छोड़ देता है। तो महिलाओं को बहुत अधिक तकलीफ होती है। ऐसे कुछ सवाल होते हैं जिनका जवाब हमेंशा अधूरा रह जाता है। इन सबके बीच खास सवाल यह भी है कि रिश्ता टूटने के बाद महिलाएं कैसा फील करती है। किसी भी रिश्ते को सफल बनाने के लिए समर्पण की ज़रूरत होती है
और महिलाओं से भी इसी की अपेक्षा की जाती है।और इसी वजह से रिश्ता खत्म होनें पर महिलाओं पर ज्यादा असर पडता है। यह दिमाग पर इतना असर करता है कि इसकी वजह से महिलाएं डिप्रेशन में चली जाती है। टूटे हुए सपनों का दर्द दिमाग पर हावी होनें लगता है। क्योंकि वह जो भी काम करती है उसमें उनका भावनात्मक रिश्ता होता हैं। अगर वो किसी से सच्चे दिल से प्यार करती हैं तो दर्द सहने के लिए भी तैयार रहती हैं।
रिश्ता खत्म होनें के बाद आक्रोश, क्रोध, निराशा, ईर्ष्या, उदासी और अकेले होने का भय, ये सब एक साथ परेशान करते है। जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। इस समय में महिलाओं का अपने विचारों, कामों और भावनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं होता है। उसे वह सब बाते याद आती है जो उसने अपने रिश्ते में निभाई है और सबसे अधिक परेशानी तो तब होती है। जब वह अपने पार्टनर को खुश देखती है।
जैसे जैसे समय बीतता है वह अपने पार्टनर से वापस मिलने का रास्ता खोजने लगती हैं। किसी भी महिला का ब्रेकअप होनें के बाद उसकी जिंदगी में काफी उदासी आ जाती है। इसकी वजह से उन्हें बात-बात पर गुस्सा आने लगता है। साथ अगर किसी महिला के दोस्तों या परिजनों का अच्छा साथ है तो तकलीफ थोड़ी कम हो सकती है।