Samachar Nama
×

अगर दिवाली पर हैं घर और परिवार से दूर तो ऐसे मनायें त्यौहार,नहीं होगा अकेलापन 

'

 लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,दीपावली का त्यौहार सुख, समृद्धि और खुशियों का त्यौहार है। जब पूरा परिवार एक साथ मिलकर ये त्यौहार मनाता है, तब इस त्यौहार की रौनक और भी बढ़ जाती है। यही वजह है कि दिवाली हर कोई अपने परिवार के साथ ही मनाना चाहता है। लेकिन ये जरूरी तो नहीं कि हम जो चाहे वही हो जाए। कभी-कभी ऐसी सिचुएशन भी आ जाती है कि फेस्टिवल के मौके पर फैमिली से दूर रहना पड़ता है। खासतौर पर दूसरी सिटी या देश में जॉब करने वाले लोग, किन्हीं कारणों से जब फेस्टिवल के मौके पर घर नहीं पहुंच पाते, तो उनके लिए अकेलेपन को काटना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी ऐसी किसी सिचुएशन में फंस गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके साथ कुछ ऐसे स्पेशल आइडियाज शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप फैमिली से दूर भी फेस्टिवल को अच्छे से इंजॉय कर पाएंगे।

वीडियो कॉल पर जुड़ें दोस्तों और फैमिली के साथ
आजकल तो कई ऐसे ऑनलाइन ऐप्स अवेलेबल हैं, जिनकी मदद से कभी भी, कहीं भी, किसी से भी आसानी से वीडियो कॉल पर कनेक्ट हो सकते हैं। इसके अलावा कई ऐसे भी ऐप्स हैं जिनके जरिए ग्रुप वीडियो कॉलिंग भी किया जा सकता है। दिवाली के मौके पर अगर आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से दूर हैं, तो अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए आप वीडियो कॉल के जरिए अपने फ्रेंड्स और फैमिली से जुड़ सकते हैं और त्यौहार को एंजॉय कर सकते हैं।

सोसाइटी के सेलिब्रेशन का बनें हिस्सा
अगर आप घर से दूर हैं और अपने फेस्टिवल को फीका नहीं करना चाहते तो इसके लिए आपको थोड़ा सोशल होने की जरूरत है। आप अपनी सोसाइटी या जहां भी रह रहे हैं, वहां होने वाले सेलिब्रेशन का हिस्सा बन कर, अपने त्यौहार को रोशन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने दोस्तों के साथ भी फेस्टिवल को एंजॉय कर सकते हैं।

अपने घर में लाएं रौनक
अगर आप किन्हीं कारणों से दिवाली के मौके पर अपने घर नहीं जा पा रहे हैं और अकेले पड़ गए हैं, तो उदास होने की जरूरत नहीं है। आप खुद ही अपने त्यौहार की रौनक को बढ़ा सकते हैं। आप खुद घर में तरह-तरह के पकवान बना सकते हैं। फूलों और कैंडल से घर को सजा सकते हैं। आसपास के लोगों को अपने घर में इनवाइट करके त्यौहार की रौनक को बढ़ा सकते हैं। बस चुप-चाप बैठकर दुखी होने के बजाय त्यौहार में इंटरेस्ट दिखाएं और फिर देखें कैसे आपको भी मजा आने लगता है।

अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ करें सेलिब्रेट
दीपावली के त्योहार पर अगर आप घर से दूर हैं, तो आस-पास के किसी अनाथ आश्रम में जाकर भी त्योहार को सेलिब्रेट कर सकते हैं। इससे आपको भी खुशी मिलेगी, साथ में बच्चों के चेहरे पर भी खुशी आ जाएगी। आप बच्चों के लिए मिठाई, कपड़े, चॉकलेट, खिलौने और पटाखे भी लेकर जा सकते हैं। इससे बच्चों के चेहरे पर जो खुशी आएगी, उसे देखकर आपका भी दिन बन जाएगा।

Share this story

Tags