Samachar Nama
×

अगर आप भी बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए लगाती हैं काला टीका, तो जान लें इससे जुडी ये बातें

अगर आप भी बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए लगाती हैं काला टीका, तो जान लें इससे जुडी ये बातें

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। आज के जमाने में हर महिला अपने बच्चों के माथे पर बांयीं ओर काला टीका लगाती है। इसका मतलब है हक उन्हे नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाया जाता है। लेकिन हमारे देश में नवजात शिशु को ज्यादातर महिलाएं काला टीका लगा देतीं है और ये सुनिश्चित भी करती हैं कि अब बच्चे को नजर नहीं लगेगी। लेकिन क्या इस बात का कोई प्रमाण है कि सच में कोई बुरी नजर जैसी चीज होती है। ऐसे में अगर कोई ऐसी चीज है तो वास्तव में वो हमारे लिए क्या मुश्किलें लाती है। और इस बारे में विज्ञान की क्या राय है। 

बुरी नजर क्या है?
बच्चे बहुते सेंसिटिव होते हैं तो उन्हें नजर लगने का ज्यादा डर रहता है। माना जाता है कि वास्तव में बुरी नजर एक नेगिटिव एनर्जी है। और जैसे ही बच्चे इसके संपर्क में आते हैं तो वो नेगिटिव एनर्जी बच्चे को नुकसान पहुंचाती है। वहीं विज्ञान इस थ्योरी को नकारता है विज्ञान का कहना है कि मनुष्‍य की आंख से ऐसी कोई हानिकारक रेडिएशन नहीं निकलती है जिससे किसी को कोई नुकसान पहुंच सके।

अगर आप भी बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए लगाती हैं काला टीका, तो जान लें इससे जुडी ये बातें

पुराने लोग क्या कहते हैं?
छोटे बच्चों को नजर लगने के पीछे भी वे यही कारण बताते हैं। और काला टीका लगाकर रखते हैं। कहा जाता है कि काला टीका लगाने से बुरी नजर बच्चे तक नहीं पहुंचती है। जो लोग नजर जैसी चीजों को मानते हैं उनका कहना है कि जब आपसे कोई ईर्ष्‍या या जलन रखने वाला व्यक्ति आपको घूरता है तो यही बुरी नजर है जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। 

नजर लगने पर क्या होता है?
गांव में कई तरह के टोटके कर नजर को हटाया भी जाता है। लेकिन डॉक्‍टर नजर को नहीं मानते हैं उनका कहना है कि ये सब समस्‍याएं मेडिकल कारणों से होती हैं। हालांकि एक मां होने के नाते दवा देने के बाद भी बच्चे को आराम नहीं मिल रहा है तो आप नजर पर भरोसा कर सकती हैं लेकिन साथ ही मेडिकल मदद भी जारी रखें। अक्सर देखा जाता है कि बच्चा लगातार रो रहा है। चिड़चिड़ा हो रहा है ना खा रहा है हना पी रहा है ना सो रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जाता है कि बिना तकलीफ के अगर बच्चा लगातार रो रहा है तो उसको नजर लगने का अनुमान होता है।

Share this story