Samachar Nama
×

First Date Tips: पहली डेट पर लड़कियां लड़कों की इन 6 बातों पर देती हैं ध्यान, जानें कैसे बनाएं अच्छा इंप्रेशन

First Date Tips: पहली डेट पर लड़कियां लड़कों की इन 6 बातों पर देती हैं ध्यान, जानें कैसे बनाएं अच्छा इंप्रेशन

पहली डेट हर किसी के लिए खास होती है। इस दौरान दो लोग एक-दूसरे को करीब से जानने और समझने की कोशिश करते हैं। मन में उत्साह के साथ थोड़ी घबराहट भी रहती है कि सामने वाले को हमारा अंदाज और व्यवहार पसंद आएगा या नहीं। खासतौर पर पहली मुलाकात में छोटी-छोटी बातें भी अच्छा या खराब इंप्रेशन बना सकती हैं।रिलेशनशिप कोच जसकरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया है कि पहली डेट पर लड़कियां लड़कों की किन 6 बातों पर ध्यान देती हैं। अगर आप भी जल्द किसी के साथ पहली डेट पर जाने वाले हैं, तो इन बातों को जरूर जान लें।

पहली डेट पर लड़कियां नोटिस करती हैं ये 6 चीजें

1. आपकी ग्रूमिंग कैसी है?

पहली डेट पर आपकी पर्सनैलिटी के साथ-साथ आपकी साफ-सफाई और ग्रूमिंग भी मायने रखती है। लड़कियां अक्सर नोटिस करती हैं कि आपके बाल ठीक से बने हैं या नहीं, नाखून साफ हैं या नहीं और दाढ़ी व्यवस्थित है या नहीं।इसलिए डेट पर जाने से पहले अपनी ग्रूमिंग पर ध्यान दें। बालों को अच्छी तरह सेट करें, नाखून साफ रखें और अपनी दाढ़ी को भी सही तरीके से तैयार करें। साफ-सुथरा लुक पहली मुलाकात में अच्छा प्रभाव डाल सकता है।

2. आपके परफ्यूम की खुशबू

आपकी खुशबू भी पहली डेट पर आपके इंप्रेशन का हिस्सा बन सकती है। इसलिए मिलने जाने से पहले नहाएं, साफ कपड़े पहनें और अपनी पसंद का अच्छा परफ्यूम लगाएं।

हालांकि, परफ्यूम का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से ही करें। बहुत तेज खुशबू कई बार सामने वाले को असहज कर सकती है।

3. आपका व्यवहार कैसा है?

आप अपनी डेट के साथ किस तरह बात करते हैं, यह तो मायने रखता ही है, लेकिन दूसरे लोगों के साथ आपका व्यवहार भी काफी कुछ बताता है।

रिलेशनशिप कोच के मुताबिक, लड़कियां यह भी देख सकती हैं कि आप रेस्टोरेंट के वेटर और दूसरे कर्मचारियों से किस तरह पेश आते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना, रूखे अंदाज में बात करना या दूसरों की इज्जत न करना आपके बारे में गलत धारणा बना सकता है।

4. आपकी बॉडी लैंग्वेज

पहली डेट पर सिर्फ आपकी बातें ही नहीं, बल्कि आपका उठने-बैठने का तरीका और बॉडी लैंग्वेज भी ध्यान खींचती है। बातचीत के दौरान सामने वाले की तरफ ध्यान दें, सहज रहें और चेहरे पर हल्की मुस्कान रखें।

आंखें मिलाकर बात करना अच्छा है, लेकिन लगातार घूरने से बचें। सबसे जरूरी है कि आप घबराहट में खुद को असहज न बनाएं और स्वाभाविक तरीके से बातचीत करें।

5. आप उनकी बातें कितने ध्यान से सुनते हैं?

अच्छी बातचीत का मतलब सिर्फ अपनी बातें बताना नहीं, बल्कि सामने वाले को ध्यान से सुनना भी है। अगर आपकी डेट कुछ बता रही है और आप बार-बार मोबाइल देखने लगते हैं, तो इससे गलत इंप्रेशन पड़ सकता है।

इसलिए बातचीत के दौरान फोन को एक तरफ रखें और उनकी बातों में दिलचस्पी दिखाएं। बीच-बीच में सवाल पूछें और अपनी राय भी साझा करें। इससे बातचीत बेहतर और सहज बन सकती है।

6. डेट प्लान करने में आपने कितनी मेहनत की?

पहली डेट की प्लानिंग भी काफी मायने रखती है। आपने मिलने के लिए जगह कैसी चुनी है, समय का ध्यान रखा है या नहीं और सामने वाले की पसंद को समझने की कोशिश की है या नहीं, ये सभी बातें अच्छा प्रभाव छोड़ सकती हैं।

ऐसी जगह चुनें जहां दोनों आराम से बैठकर बातचीत कर सकें। समय पर पहुंचें और डेट को लेकर सामने वाले की पसंद और सुविधा का भी ध्यान रखें।

पहली डेट पर सबसे जरूरी है सहज रहना

पहली डेट पर अच्छा इंप्रेशन बनाने के लिए महंगे कपड़े, महंगे रेस्टोरेंट या दिखावे की जरूरत नहीं होती। साफ-सफाई, सम्मानजनक व्यवहार, अच्छी बातचीत और सामने वाले की बातों को महत्व देना ज्यादा जरूरी है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप किसी और की तरह बनने के बजाय खुद जैसे हैं, वैसे ही रहें।

Share this story

Tags