अर्जुन के लिए कोई मायने नहीं रखती उनकी सौतेली बहनें, ना ही कोई रिश्ता है और ना मिलने की इच्छा
बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने 1996 में एक्ट्रेस श्रीदेवी से दूसरी शादी करने का फैसला किया था और उस समय अर्जुन कपूर सिर्फ 11 साल के थे। तभी से अर्जुन और उनके पिता के बीच रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे, वहीं अर्जुन और श्रीदेवी के बीच भी कोल्ड वार की खबरें हमेशा आती रहती हैं।
वैसे तो अर्जुन अपनी फैमिली के बारे में कम ही बात करते हैं, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने उनकी सौतेली बहनों जान्हवी ओर खुशी के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होने कहा कि न वो उन लोगों से ना ज्यादा मिलते हैं न ही कभी साथ में टाइम स्पेंड करते हैं। ऐसे में वो लोग उनकी लाइफ में न के बराबर ही मायने रखते हैं।
बता दें कि अर्जुन की अपनी स्वर्गवासी मां के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी और उनके मरने के बाद अर्जुन अपनी बहन और दादी के काफी करीब हैं। मां की मौत के बाद अर्जुन के ऊपर उनकी बहन की सारी जिम्मेदारी आ गई थी, लेकिन दोनों भाई बहन ने एक-दूसरे काफी को संभाला।
बॉलीवुड में रिश्ते बनना और बिगड़ना तो जैसे आम बात हो गई है। वैसे हाल ही में रिलीज हुई है अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की हाफ गर्लफ्रैंड। यह फिल्म चेतन भगत के इसी नाम से आए नॉवेल पर आधारित है। दर्शकों क प्रतिक्रिया देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ कलाल नहीं कर पा रही है।
यह भी पढ़ें :-
अपने विडियो के जरिए सचिन से क्या खास कहना चाहते हैं आमिर खान
क्या फिर से साथ आ रहे हैं ऋतिक और सुजैन, डुग्गू ने दिया ये खास तोहफा
रेड कार्पेट पर ऑस्कर विनर कलाकार के साथ नजर आईं श्रुति हासन
भारती और हर्ष ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने से किया इनकार
काजोल को निकाला जा सकता है प्रसाद भारती बोर्ड के सदस्य के पद से