Samachar Nama
×

Relationship Tips: पार्टनर को कंट्रोल करना बंद करें! जानिए कैसे बढ़ेगा प्यार और भरोसा

Relationship Tips: पार्टनर को कंट्रोल करना बंद करें! जानिए कैसे बढ़ेगा प्यार और भरोसा

रिश्ते जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं। चाहे परिवार का रिश्ता हो, दोस्ती हो या जीवनसाथी का साथ, हर रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए भरोसा, समझ और आपसी सम्मान जरूरी है। कई बार छोटी-छोटी गलतफहमियां रिश्तों में दूरियां पैदा कर देती हैं। जया किशोरी ने रिश्तों को बेहतर और मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है।

मन में बात रखने के बजाय खुलकर करें बातचीत

रिश्तों में कम्युनिकेशन यानी बातचीत की अहम भूमिका होती है। कई बार हम सामने वाले से सीधे बात करने के बजाय खुद ही उसके व्यवहार का मतलब निकालने लगते हैं। इससे गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इसलिए मन में कोई बात रखने के बजाय पार्टनर से शांत तरीके से खुलकर बात करना बेहतर है।

रिश्ते में भरोसा बनाए रखें

किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है। पार्टनर को हर छोटी बात पर कंट्रोल करने की कोशिश रिश्ते में तनाव बढ़ा सकती है। उन्हें क्या पहनना है, किससे बात करनी है या कौन सा फैसला लेना है, हर चीज तय करने के बजाय उनकी पसंद और फैसलों का सम्मान करना चाहिए।

गलती बताएं, लेकिन बेइज्जत न करें

पार्टनर की गलती बताना गलत नहीं है, लेकिन उसे कहने का तरीका बेहद महत्वपूर्ण होता है। किसी को सुधारने के नाम पर उसकी बेइज्जती करने से रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए किसी गलती पर सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के बजाय अकेले में प्यार और सम्मान के साथ अपनी बात समझानी चाहिए।

हर समस्या का समाधान देना जरूरी नहीं

कई बार पार्टनर को सलाह या समाधान की जरूरत नहीं होती, बल्कि वह सिर्फ चाहता है कि कोई उसकी बात सुने और समझे। ऐसे समय में बिना जज किए उसकी बात सुनना रिश्ते को मजबूत बना सकता है। पार्टनर को यह भरोसा होना चाहिए कि वह अपनी परेशानियां आपके साथ खुलकर साझा कर सकता है।

अपना गुस्सा पार्टनर पर न निकालें

ऑफिस या बाहर की किसी परेशानी का गुस्सा घर आकर पार्टनर पर निकालना रिश्ते के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पार्टनर आपकी नाराजगी निकालने का माध्यम नहीं है। अगर आप तनाव या गुस्से में हैं, तो पहले खुद को शांत करने के लिए थोड़ा समय लें और उसके बाद बातचीत करें। इससे बेवजह के विवाद से बचा जा सकता है।

Share this story

Tags