Samachar Nama
×

Positive Morning Tips:रोज सुबह उठकर करें यह जरूरी काम, घर में आएगी समृद्धि, होगा लक्ष्मी जी का वास

;

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,हिंदू धर्म शास्त्रों में कई ऐसे काम बताए गए हैं जिनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों में सुबह का समय सबसे शुभ माना गया है क्योंकि इस समय सकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक होती है। वास्तु शास्त्र में भी इस समय का बहुत महत्व है। इसलिए कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें सुबह उठकर करने से फायदा हो सकता है।

ऐसा जरूर करें
पूजा के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम माना जाता है। इसलिए सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर अपने आराध्य देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इससे आपको भगवान का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

इन चीजों का करें छिड़काव
सुबह स्नान करने के बाद घर में गंगाजल छिड़कना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार पर गंगा जल छिड़कना चाहिए। इसके साथ ही आप नहाने के बाद घर में हल्दी का छिड़काव भी कर सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करें
प्रतिदिन सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद गौ माता की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जो लोग प्रतिदिन गौ माता की पूजा करते हैं उन पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है और उन्हें धन की प्राप्ति होती है।

सबसे पहले अपनी हथेली देखें
सुबह आंख खुलते ही किसी का चेहरा देखने से बचना चाहिए। इसके बजाय सुबह के समय अपनी हथेली देखना शुभ माना जाता है। क्योंकि हथेली पर देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है।

Share this story

Tags