Samachar Nama
×

Positive Morning Tips :अगर लाइफ होना चाहते है सफल? तो रोज सुबह करें ये काम, होंगी मां लक्ष्‍मी, की असीम कृपा 

;

हिंदू धर्म, ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में कुछ कामों को बेहद शुभ माना गया है। इसके साथ ही कुछ प्रतीकों को पूजनीय माना गया है। इनकी पूजा और इनसे जुड़े उपाय जीवन में सौभाग्य लाते हैं। आज हम जानते हैं एक ऐसा असरदार उपाय, जिसे रोज सुबह करने से हर काम में सफलता मिलती है।

गाय से जुड़ा ये उपाय खोल देगा आपकी किस्मत

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय की पूजा की जाती है. गाय और गाय से जुड़ी हर चीज़ जैसे दूध, गोमूत्र, गोबर को भी बहुत पवित्र माना जाता है। पुराणों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है। ऐसे में रोज सुबह गाय से जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन में सौभाग्य, सुख और समृद्धि आती है। कार्यों में सफलता मिलती है.

- रोज सुबह स्नान करने के बाद गाय की पूजा करें। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे लोगों के घर पर मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं और खूब धन-संपत्ति प्रदान करती हैं। जो लोग गाय की पूजा करते हैं उन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

- रोजाना गाय को चारा खिलाएं. विशेष रूप से बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं, ऐसा करने से सभी प्रकार की परेशानियों से बचाव होता है। इसके साथ ही कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।
 
- गाय की पीठ के उभरे हुए हिस्से को सहलाने से बीमारियों से बचाव होता है। यह स्थान सूर्य-केतु नाड़ी है जो स्वास्थ्य को मजबूत करता है।यदि कुंडली में ग्रह कमजोर हैं और अशुभ फल दे रहे हैं तो काली गाय की पूजा करें। ऐसा करने से ग्रह के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं, साथ ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

Share this story

Tags