Samachar Nama
×

PositiveMorning Tips : सुबह उठते ही निपटा ले यह जरूरी काम, अच्छा बीतेगा दिन, काम में मिलेगी सफलता

;

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,हम सुबह उठकर जो चीजें करते हैं। हमारा दिन भी वैसा ही जाता है। उदाहरण के तौर पर हम सुबह देर से उठते हैं या फिर सुबह-सुबह ऐसी चीजें देख लेते हैं जो हमें पसंद नहीं है। तो इससे पूरे दिन नकारात्मकता बनी रहती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि सुबह उठकर अच्छी चीजों के दर्शन करें।

सुबह उठते ही पहली चीज क्या देखें

सुबह जल्दी उठना सेहत की दृष्टि से भी अच्छा बताया गया है। जल्दी उठने से पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहती है। सुबह उठते ही तेजी से आंखें न खोलें, बल्कि धीरे-धीरे आंखें खोलनी चाहिए। आंखें खोलते ही सबसे पहले अच्छी चीजें देखें। जैसे भगवान की तस्वीर आदि। इसलिए अपने कमरें में अपने इष्ट देवता की तस्वीर जरूर होनी चाहिए।सुबह-सुबह भजन सुनना भी अच्छा माना गया है। इससे पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

अपनी हथेलियों के करें दर्शन

सुबह उठते ही फोन देखने की आदत है तो इसे तुरंत छोड़ दें। यह आदत सेहत की दृष्टि से भी हानिकारक है। धर्मग्रंथों के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि हमारी हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपनी हथेली के दर्शन करने चाहिए इससे आपका दिन अच्छा जाता है। साथ ही आत्मविश्वास बना रहता है।

ये काम जरूर करें

हिंदू धर्म में धरती को मां के समान माना गया है। इसलिए उठते समय धरती पर पैर रखने से पहले धरती माता को प्रणाम करें व उसका स्पर्श करें। सुबह बिस्तर छोड़ने के बाद अपने इष्ट देवता का ध्यान करना चाहिए। 10 मिटन के लिए ध्यान लगाना भी आपको पूरे दिन के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

Share this story

Tags