Samachar Nama
×

जन्माष्टमी पर हाथों में रचाएं भक्ति के रंग: ट्राइ करें मोरपंख, बांसुरी और मटकी वाले ये 7 खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस

जन्माष्टमी पर हाथों में रचाएं भक्ति के रंग: ट्राइ करें मोरपंख, बांसुरी और मटकी वाले ये 7 खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का इंतजार हर भक्त को रहता है। घर की सजावट से लेकर पूजा-पाठ तक, इस दिन हर तरफ कान्हा की भक्ति का रंग नजर आता है। महिलाएं और लड़कियां भी जन्माष्टमी के मौके पर अपने हाथों को मेहंदी से सजाना पसंद करती हैं।

अगर आप इस बार सामान्य फूल-पत्ती या पारंपरिक मेहंदी डिजाइन से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो हाथों पर कृष्ण भक्ति से जुड़े मोटिफ्स बनवा सकती हैं। मोरपंख, बांसुरी, मटकी, कमल और राधा-कृष्ण की थीम वाली मेहंदी जन्माष्टमी के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। खास बात यह है कि इन डिजाइनों को सिंपल रखते हुए भी हाथों को खूबसूरत और फेस्टिव लुक दिया जा सकता है।

मोरपंख वाली मेहंदी होगी सबसे आसान

भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रतीकों में मोरपंख का खास महत्व माना जाता है। ऐसे में अगर आपके पास मेहंदी लगाने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो मोरपंख डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

हथेली या हाथ के पीछे एक लंबा मोरपंख बनाकर उसके आसपास छोटी बेल, पत्तियां और डॉट्स बनाए जा सकते हैं। वहीं, अगर आपको मिनिमल लुक पसंद है तो सिर्फ एक खूबसूरत मोरपंख और उसके आसपास कुछ छोटे डॉट्स भी काफी रहेंगे।

बांसुरी डिजाइन से दें कृष्ण थीम का टच

अगर आप हाथों पर भगवान कृष्ण की तस्वीर या चेहरा नहीं बनवाना चाहतीं, तो बांसुरी वाली मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। हथेली के किसी हिस्से में बांसुरी बनाकर उसके साथ मोरपंख, छोटे फूल और पत्तियों की बेल जोड़ी जा सकती है।

यह डिजाइन देखने में खूबसूरत लगेगा और इसे बनवाने में भी बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा। सिंपल मेहंदी पसंद करने वाली लड़कियों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।

मटकी और माखन वाली डिजाइन है हटके

नन्हे कान्हा की माखन चोरी की कहानी जन्माष्टमी से जुड़े सबसे प्यारे प्रसंगों में से एक है। ऐसे में हाथों पर छोटी मटकी और माखन की डिजाइन बनवाकर जन्माष्टमी की थीम को खास बनाया जा सकता है।

मटकी के आसपास फूल, पत्तियां और छोटे-छोटे डॉट्स जोड़कर डिजाइन को और आकर्षक बनाया जा सकता है। यह डिजाइन खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो ट्रेडिशनल मेहंदी में थोड़ा अलग टच चाहती हैं।

नन्हे कान्हा का क्यूट डिजाइन

अगर आपको थोड़ी यूनिक और क्यूट मेहंदी पसंद है, तो नन्हे कान्हा की छोटी सी डिजाइन बनवा सकती हैं। पूरे चेहरे की बारीक तस्वीर बनाने के बजाय मुकुट, मोरपंख और बांसुरी के साथ कान्हा की सिंपल आउटलाइन तैयार कराएं।

इस तरह डिजाइन ज्यादा भरा-भरा भी नहीं लगेगा और हाथों को एक खूबसूरत फेस्टिव लुक भी मिल जाएगा।

राधा-कृष्ण डिजाइन से मिलेगा ट्रेडिशनल लुक

जन्माष्टमी के मौके पर राधा-कृष्ण की जोड़ी वाली मेहंदी भी बेहद खूबसूरत लगती है। दोनों चेहरों की हल्की आउटलाइन बनाकर ऊपर मुकुट और आसपास कमल, मोरपंख और फूलों की बेल बनाई जा सकती है।

अगर आपको मेहंदी में पोट्रेट बनवाना मुश्किल लगता है, तो राधा-कृष्ण के नाम के साथ मोरपंख, बांसुरी और फूलों को मिलाकर एक सिंपल पैटर्न भी तैयार किया जा सकता है।

उंगलियों पर बनवाएं छोटे कृष्ण मोटिफ्स

अगर आप पूरे हाथ पर मेहंदी नहीं लगाना चाहतीं तो सिर्फ उंगलियों पर छोटे-छोटे कृष्ण मोटिफ्स बनवा सकती हैं। उंगलियों पर मोरपंख, बांसुरी, कमल या मटकी के छोटे डिजाइन काफी खूबसूरत लगेंगे।

यह स्टाइल उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें मिनिमल मेहंदी पसंद है। कम डिजाइन के बावजूद इससे हाथों पर जन्माष्टमी की थीम साफ नजर आएगी और लुक भी ज्यादा भारी नहीं लगेगा।

Share this story

Tags