ना वैक्सिंग की नौबत, ना रेजर का डर! इस एक घरेलू नुस्खे से साफ होंगे शरीर के बाल, मिलेगी ग्लोइंग स्किन
शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ज्यादातर लोग वैक्सिंग, रेजर या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इन तरीकों के बाद त्वचा पर जलन, रैशेज, पिंपल्स या लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कई लोग घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं।
सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अनचाहे बालों को हटाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं। ऐसा ही एक तरीका @TaramadhukiRasoi नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस नुस्खे में साबुन, चीनी, गेहूं का आटा, नींबू, टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे तैयार किया जाता है यह पेस्ट?
इस घरेलू नुस्खे के मुताबिक, सबसे पहले नहाने वाले साबुन को कद्दूकस कर लें। इसके बाद करीब 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ साबुन लें और इसमें आधा चम्मच चीनी तथा 2 से 3 चम्मच पानी मिलाएं।
अब इसमें 1 चम्मच गेहूं का आटा डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। तैयार मिश्रण को धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक लगातार चलाते हुए गर्म करें। इससे साबुन अच्छी तरह घुलकर मिश्रण को स्मूद बनाने में मदद करेगा।
मिश्रण तैयार होने के बाद इसे एक कटोरी में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें 4 से 5 बूंद नींबू का रस, मटर के दाने जितना टूथपेस्ट और 2 से 3 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाने की सलाह दी जाती है। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद क्रीमी पेस्ट तैयार हो जाता है।
कैसे किया जाता है इस्तेमाल?
पेस्ट लगाने से पहले त्वचा को अच्छी तरह साफ करने की सलाह दी जाती है। इसके बाद अनचाहे बालों वाली जगह पर पेस्ट की एक पतली परत लगाई जाती है और करीब 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दिया जाता है।
इसके बाद गीले कॉटन कपड़े या वेट वाइप की मदद से इसे हल्के हाथों से साफ करने की बात कही गई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि इससे अनचाहे बाल हटाने में मदद मिल सकती है और नियमित इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ भी कम हो सकती है।
हालांकि, बालों की ग्रोथ स्थायी रूप से कम करने या इस मिश्रण से बाल आसानी से निकलने के दावे को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित मानना सही नहीं होगा। अनचाहे बाल हटाने के लिए शेविंग, वैक्सिंग, हेयर-रिमूवल क्रीम, लेजर जैसे अलग-अलग विकल्प मौजूद हैं और इनके प्रभाव अलग-अलग हो सकते हैं।
इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान
नींबू, बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट जैसी चीजें कुछ लोगों की त्वचा पर जलन, एलर्जी, लालिमा या रैशेज पैदा कर सकती हैं। खासकर संवेदनशील त्वचा पर इन्हें लगाने से परेशानी बढ़ सकती है।
अगर कोई घरेलू नुस्खा आजमाना चाहते हैं, तो पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर है। जलन या लालिमा होने पर इसका इस्तेमाल न करें। चेहरे, प्राइवेट पार्ट्स या पहले से irritated या damaged skin पर ऐसे मिश्रण का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। लगातार या ज्यादा अनचाहे बालों की समस्या हो तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर विकल्प है।

