Samachar Nama
×

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू, कौन जा सकता है, क्या है आवदेन की प्रक्रिया, जानें 

केंद्र सरकार देश की जनता के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती है। केंद्र सरकार के अलावा देश के विभिन्न राज्यों की राज्य सरकारें भी अपने-अपने राज्य के नागरिकों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाती हैं। कुछ योजनाएँ बच्चों के लिए हैं। कुछ युवाओं के लिए, कुछ महिलाओं के लिए और कुछ विशेष लोगों के लिए लाए जाते हैं।

कई राज्य विभिन्न धर्मों के लोगों के लिए निःशुल्क तीर्थयात्रा की भी व्यवस्था करते हैं। ऐसी योजनाएं वर्तमान में देश के कई राज्यों में चलाई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत वर्ष 2013 में तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने की थी। लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया। अब भाजपा सरकार द्वारा यह यात्रा पुनः शुरू की जा रही है। जानें इसका लाभ किसे मिलेगा और कैसे आवेदन करना है।

छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है। आपको बता दें कि वर्ष 2013 में तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की शुरुआत की थी। जिसे बाद में भूपेश बघेल सरकार ने बंद कर दिया था। अब विष्णु देव साय सरकार ने इस योजना को फिर से शुरू किया है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुनः शुरू की गई तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य के बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। इस योजना में केवल छत्तीसगढ़ के लोगों को ही तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। और वह भी उन नागरिकों के लिए जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा या योजना आज यानी 27 मार्च से शुरू हो गई है और इसके लिए रामेश्वरम और मदुरै के लिए ट्रेनें भी रवाना हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी तहसील या उप-तहसील से फॉर्म लेकर जमा करना होगा। आपको फॉर्म में पूरी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही कुछ संबंधित दस्तावेज भी जमा कराने होंगे। इसमें 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक को यदि सहायक साथ ले जाना हो तो आधार कार्ड, राशन कार्ड, पता प्रमाण पत्र और मेडिकल प्रमाण पत्र जरूरी है। इसलिए सहायक का आवेदन भी संलग्न करना होगा। तीर्थयात्रियों का चयन कलेक्टर द्वारा किया जाएगा।

Share this story

Tags