Samachar Nama
×

वायरल फूटक में जानिए गरुड़ पुराण के 5 दैनिक नियम, जिन्हें अपनाने से मिलता है भाग्य का साथ और हर कार्य में सफलता

वायरल फूटक में जानिए गरुड़ पुराण के 5 दैनिक नियम, जिन्हें अपनाने से मिलता है भाग्य का साथ और हर कार्य में सफलता

गरुड़ पुराण को 18 पुराणों में से एक माना जाता है। इस शास्त्र के आचारकांड में नीतिसार पर एक अध्याय है। जिसमें व्यक्ति के जीवन में आने वाली समस्याओं और सुखी जीवन जीने की कई नीतियों का वर्णन किया गया है। इस नीतिसार में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें रोजाना करना चाहिए। इन 5 के बिना आपका पूरा दिन अधूरा माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा दिन अच्छा बीते तो ये 5 काम रोजाना करें।

श्लोक-
स्नानं दानं होमं स्वाध्यायो देवर्तनम्।
यस्मिन् दिने न सेवयन्ते स वृथा दिवसो नृणाम्।
श्लोक का अर्थ है कि अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन अच्छा बीते तो आपको रोजाना स्नान, दान, हवन, जप और भगवान की पूजा जरूर करनी चाहिए।

स्नान
गरुड़ पुराण के अनुसार हर व्यक्ति को अपने दिन की शुरुआत स्नान से करनी चाहिए। इससे आपका शरीर शुद्ध होता है। साथ ही आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहते हैं।

दान
हर किसी को अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रतिदिन दान करना चाहिए। इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

हवन करना और दीप जलाना
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शांति बनी रहे तो जरूरी है कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। ऐसे में आप हवन कर सकते हैं। रोजाना विधि-विधान से हवन करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही देवी-देवता और तुलसी के पौधे के सामने दीप जलाएं।

जप करें
जप करने से हमारा मन शांत होता है। जप करने का फल जरूर मिलता है। इसलिए रोजाना समय निकालकर पूरी आस्था और विश्वास के साथ जप करें।

देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना
हिंदू धर्म में किसी भी काम को करने से पहले भगवान की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसलिए रोजाना सुबह स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना के साथ भगवान को भोग लगाना चाहिए। इससे परिवार में आने वाले हर संकट का समाधान होता है।

Share this story

Tags