सुहागिनों के लिए करवाचौथ का परफेक्ट लुक: इन 6 लाल साड़ियों से लें स्टाइल इंस्पिरेशन, खिल उठेगा चेहरा
करवा चौथ का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे महिलाओं की शॉपिंग भी तेज हो गई है। कोई अपने लिए खूबसूरत सूट तलाश रही है तो कोई ऐसी साड़ी की तलाश में है, जिसे पहनकर करवा चौथ के दिन ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी पाया जा सके। अगर आप भी इस बार लाल साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो बॉलीवुड और सोशल मीडिया की पॉपुलर एक्ट्रेसेस के इन लुक्स से शानदार इंस्पिरेशन ले सकती हैं।लाल रंग करवा चौथ के लिए बेहद खास माना जाता है और साड़ी में यह रंग लुक को और भी खूबसूरत बना देता है। खास बात यह है कि सही डिजाइन और स्टाइलिंग के साथ लाल साड़ी को सिर्फ करवा चौथ ही नहीं, बल्कि शादी, पार्टी या दूसरे फेस्टिव मौकों पर भी पहना जा सकता है। आइए देखते हैं ऑर्गेंजा से लेकर सिल्क तक के कुछ शानदार ऑप्शन्स।
मॉडर्न और ग्लैमरस लुक के लिए कुशा कपिला
![]()
अगर आपको करवा चौथ पर ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न और ग्लैमरस अंदाज चाहिए, तो कुशा कपिला के इस लाल साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं। उनकी साड़ी पर छोटे-छोटे बूटियों का खूबसूरत काम है, जबकि रेड एम्बेलिश्ड ब्लाउज पूरे लुक को स्टाइलिश बना रहा है।इस तरह की साड़ी के साथ आप हैवी नेकलेस की जगह स्टेटमेंट ईयररिंग्स और कुछ चूड़ियां पहन सकती हैं। इससे लुक ज्यादा एलिगेंट और बैलेंस्ड नजर आएगा।
दीपिका पादुकोण की तरह पाएं ट्रेडिशनल लुक
अगर आपको पूरी तरह देसी और रॉयल लुक पसंद है, तो दीपिका पादुकोण का लाल बांधनी साड़ी लुक शानदार इंस्पिरेशन हो सकता है। लाल साड़ी पर ऑलओवर बांधनी पैटर्न और चौड़ा गोल्डन बॉर्डर इसे बेहद खूबसूरत और फेस्टिव लुक देता है।इसके साथ मैचिंग या हल्के गोल्डन वर्क वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। बालों में बन बनाकर उसमें गजरा लगाएं और साथ में झुमके, चूड़ियां और ट्रेडिशनल जूलरी कैरी करें। करवा चौथ के लिए यह लुक काफी रॉयल लगेगा।
सोनाक्षी सिन्हा की चंदेरी सिल्क साड़ी से लें क्लासी इंस्पिरेशन
जो महिलाएं बहुत ज्यादा हैवी या चमकदार साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, उनके लिए सोनाक्षी सिन्हा की चंदेरी सिल्क साड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। गहरे लाल रंग के साथ पतला गोल्डन बॉर्डर और छोटे-छोटे मोटिफ्स साड़ी को सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत बना रहे हैं।इसके साथ सिंपल ब्लाउज और गोल्डन झुमकों का कॉम्बिनेशन काफी ग्रेसफुल लगेगा। अगर आप करवा चौथ पर हल्का, आरामदायक और सोबर लुक चाहती हैं, तो इस तरह की साड़ी ट्राई कर सकती हैं।
श्रीलीला की मिरर वर्क साड़ी से बढ़ाएं ग्लैमर
करवा चौथ पर अगर आप थोड़ा ग्लैमरस और फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो श्रीलीला की मिरर वर्क साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। लाल साड़ी पर लाइनिंग पैटर्न में लगे छोटे-छोटे मिरर इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।ऐसी साड़ी के साथ बहुत ज्यादा जूलरी पहनने की जरूरत नहीं है। स्टेटमेंट ईयररिंग्स, चूड़ियां और मिनिमल मेकअप के साथ आप अपने लुक को खूबसूरती से बैलेंस कर सकती हैं।
गोटा बॉर्डर वाली साड़ी में दिखें खूबसूरत
![]()
अगर आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का मिक्स पसंद है, तो गोटा या लेस बॉर्डर वाली लाल साड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। बॉर्डर साड़ी को फेस्टिव फील देने के साथ-साथ इसे काफी एलिगेंट भी बनाता है।इसके साथ आप अपनी पसंद के हिसाब से सिंपल या कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज चुन सकती हैं। अगर आप डीप नेक नहीं पहनना चाहतीं, तो डिसेंट नेकलाइन वाला ब्लाउज भी खूबसूरत लगेगा। लुक को पूरा करने के लिए चूड़ियां, पायल और झुमके कैरी किए जा सकते हैं।
आलिया भट्ट की ऑर्गेंजा साड़ी से पाएं एलिगेंट लुक
जो महिलाएं करवा चौथ पर हल्का और क्लासी लुक चाहती हैं, उनके लिए ऑर्गेंजा साड़ी शानदार ऑप्शन हो सकती है। आलिया भट्ट का लाल ऑर्गेंजा साड़ी लुक इसका बेहतरीन उदाहरण है।साड़ी पर छोटे-छोटे मोटिफ्स और गोल्डन बॉर्डर इसे खूबसूरत बनाते हैं। वहीं स्ट्रैपी ब्लाउज पर किया गया बारीक गोल्डन वर्क पूरे लुक में मॉडर्न टच जोड़ता है।अगर आपको ऐसी साड़ी चाहिए जिसे करवा चौथ के बाद भी अलग-अलग मौकों पर आसानी से पहना जा सके, तो ऑर्गेंजा साड़ी आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है।
करवा चौथ पर लाल साड़ी चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान
लाल साड़ी खरीदते समय सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि फैब्रिक और डिजाइन पर भी ध्यान दें। अगर आपको हल्का और आरामदायक लुक चाहिए तो ऑर्गेंजा या चंदेरी सिल्क चुन सकती हैं। वहीं रॉयल और ट्रेडिशनल लुक के लिए बांधनी या गोटा बॉर्डर वाली साड़ी बेहतर रहेगी।साड़ी के साथ जूलरी और ब्लाउज को बैलेंस रखना भी जरूरी है। अगर साड़ी पर ज्यादा वर्क है तो जूलरी हल्की रखें और अगर साड़ी सिंपल है तो स्टेटमेंट जूलरी के जरिए लुक को हाईलाइट कर सकती हैं।

