Samachar Nama
×

सिर्फ मजबूरी या समझौता? जानिए क्यों भारत के 28% कपल्स की शादी में नहीं बचा प्यार 

सिर्फ मजबूरी या समझौता? जानिए क्यों भारत के 28% कपल्स की शादी में नहीं बचा प्यार 

भारत में शादी को सिर्फ दो लोगों का रिश्ता नहीं, बल्कि सात जन्मों का बंधन माना जाता है। शादी के बाद पति-पत्नी कई तरह की जिम्मेदारियों और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ जाते हैं। हालांकि, समय के साथ कई कपल्स के रिश्ते में पहले जैसी उत्सुकता और रोमांस कम होने लगता है।एक रिसर्च में दावा किया गया है कि करीब 28 प्रतिशत कपल्स अपनी शादीशुदा जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। रिसर्च में शादी के साथ-साथ कपल्स की सेक्स लाइफ को लेकर भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।रिसर्च के मुताबिक, भारत में लोगों की सेक्स लाइफ में भी पहले की तुलना में कमी देखी गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि कई कपल्स अब सप्ताहभर में पहले के मुकाबले काफी कम समय सेक्सुअल एक्टिविटी में बिताते हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में किए गए इस सर्वे में करीब 16.6 प्रतिशत शादीशुदा कपल्स अपनी सेक्स लाइफ से असंतुष्ट पाए गए। कई लोगों ने बताया कि शादी के शुरुआती वर्षों में रिश्ते में उत्साह और नजदीकी ज्यादा थी, लेकिन समय बीतने के साथ दोनों के बीच दूरी और बोरियत बढ़ने लगी।

एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शादी के शुरुआती कुछ सालों तक सबकुछ सामान्य और अच्छा रहा, लेकिन बाद में रिश्ते में पहले जैसी दिलचस्पी नहीं रही। उन्होंने यह भी बताया कि अब वह अपनी पत्नी के साथ पहले की तुलना में काफी कम यौन संबंध बनाते हैं।हालांकि, किसी भी रिश्ते में नजदीकी और संतुष्टि कई व्यक्तिगत और सामाजिक कारणों पर निर्भर करती है। काम का तनाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आपसी संवाद की कमी और बदलती जीवनशैली भी कपल्स के रिश्ते को प्रभावित कर सकती है।

Share this story

Tags