इस राज्य में सीधे सीएम को बताएं अपनी परेशानी, इस एक नंबर को अभी कर लें सेव
देश के सभी राज्यों की राज्य सरकारें अपने राज्य के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं। जिससे अनेक लोगों को लाभ मिलता है। राज्य के लोगों को जब भी कोई परेशानी होती है तो हेल्पलाइन की भी व्यवस्था की जाती है। लगभग हर राज्य में इसके लिए अलग-अलग पोर्टल बनाए गए हैं। इसलिए कई राज्यों में सीधे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की सुविधा है।
अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपना निजी नंबर लोगों को दिया है। लोग सीधे उनसे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन चालू है। यदि आपको किसी भी प्रकार की शिकायत है। तो आप इस नंबर पर कॉल करके इसकी शिकायत कर सकते हैं। इस नंबर को सुरक्षित रखें.
यदि आप उत्तराखंड में रहते हैं। और आप सरकार द्वारा दी जा रही किसी भी सुविधा से नाराज हैं। या फिर आपको किसी काम के संबंध में सरकार को अपनी शिकायत प्रस्तुत करनी हो। तो आप अपने घर से ही सीधे राज्य के मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इसके लिए आप 1905 पर कॉल कर सकते हैं। यह उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन का नंबर है। आप इस नंबर पर कॉल करके किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।इसके अलावा आप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जन शिकायत पोर्टल पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत के लिए आपको आधिकारिक पोर्टलhttps://cmhelpline.uk.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको "नई शिकायत दर्ज करें" पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और शिकायत विवरण दर्ज करना होगा।