वीडियो में जानिए बुरी यादो से छुटकारा पाने के 5 असरदार उपाय, जो आपको करायेंगे मानसिक शांति का अहसाह
हर व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजें होती हैं। लेकिन कई बार लोग उन बुरी चीजों को याद करके दुखी हो जाते हैं। जिससे वर्तमान जीवन पर गहरा असर पड़ता है। कई बार ये बुरी यादें फोबिया और पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर में बदल जाती हैं। लेकिन इंसान के दिमाग की खासियत यह है कि वह बुरी यादों को मिटाना चाहता है। इसके लिए वह हर तरीका अपना सकता है। बस थोड़ी इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। कई अध्ययनों से पता चला है कि व्यक्ति के लिए उन बुरी यादों को भूलना संभव है।
यादों को स्वीकार करें
अपनी यादों को स्वीकार करें क्योंकि इसे कभी बदला नहीं जा सकता। अपने साथ हुई बुरी घटना को भूलने के लिए जरूरी है कि उसे स्वीकार करें और खुद को समझाएं कि अब आपको आगे की जिंदगी के बारे में सोचना है।
उन चीजों से बचें
अगर किसी खास जगह या व्यक्ति को देखकर कोई बुरी याद फिर से ताजा हो जाती है, तो कुछ दिनों तक उन सभी से बचें। जब तक कि वो यादें धुंधली न हो जाएं।
अच्छी चीजों के बारे में सोचें
बुरी यादों को समय के साथ भुलाया जा सकता है। अपने अच्छे अतीत को याद करने की कोशिश करें। इससे आप खुश रहेंगे और बुरी भावनाओं को भूलने में मदद मिलेगी।
खुद को व्यस्त रखें
अगर आपको हमेशा अपने साथ हुए बुरे पल याद आते हैं, तो उससे बाहर निकलने के लिए खुद को कहीं न कहीं व्यस्त रखना जरूरी है। खुद को लोगों या काम में इतना व्यस्त रखें कि आपको सोचने का समय ही न मिले।
टहलें
टहलने से दिमाग से ऐसे रसायन निकलते हैं जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में जब भी दिमाग में बुरी यादें आएं, तो टहलने निकल जाएं। ऐसा करने से बुरा वक्त गुजरने में ज्यादा समय नहीं लगता।